'एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 2026' में गुरुवार को भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में बिहार के लाल सेतु मिश्रा भी थे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेतु को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisement

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार के बेटे ने बढ़ाया भारत का मान। चीन में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली एथलीट सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। सेतु मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन, अटूट संकल्प और अदम्य साहस से बिहार और पूरे देश का मान बढ़ाया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश और बिहार के युवाओं और एथलीट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं।"

Advertisement

चीन के ओर्डोस शहर में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में देश को गोल्ड जिताने वाली भारतीय टीम में सेतु मिश्रा के अलावा, आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू और श्रावणी सचिन सांगले भी शामिल थीं। इस टीम ने 3:18.64 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि चीन 3:18.74 सेकंड के साथ दूसरे और फिलीपींस 3:25.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय एथलीट्स ने पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़, पुरुषों की डिस्कस थ्रो और महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में पदक जीते।

चीन के ओर्डोस शहर में मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में देश को गोल्ड जिताने वाली भारतीय टीम में सेतु मिश्रा के अलावा, आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू और श्रावणी सचिन सांगले भी शामिल थीं। इस टीम ने 3:18.64 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि चीन 3:18.74 सेकंड के साथ दूसरे और फिलीपींस 3:25.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में चीन की यांग यिटिंग (10:14.68 सेकंड) ने गोल्ड, जबकि लियू युक्सिन ने (10:25.51 सेकंड) सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत की प्राची अंकुश देवकर (10:32.69 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार