एस्टन विला ने शुक्रवार को प्रीमियर लीग में लिवरपूल पर 4-2 से शानदार जीत हासिल करके अगले सीजन के यूईएफए चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया है। एस्टन विला की तरफ से ओली वॉटकिंस ने शानदार दो गोल किए।

Advertisement

इस जीत से एस्टन विला 37 मुकाबलों में 62 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, लिवरपूल 59 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर आ गया और अब क्लब को चैंपियंस लीग में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक मुश्किल लड़ाई लड़नी होगी। उनाई एमरी की टीम ने विला पार्क में आक्रामक खेल दिखाया।

Advertisement

लिवरपूल ने पहले हाफ में काफी समय तक मैच में कंट्रोल रखा, लेकिन विला ने 42वें मिनट में पहला गोल किया। मॉर्गन रोजर्स के पास पेनल्टी एरिया के बाईं ओर जगह थी और लुकास डिग्ने ने उन्हें पास दिया, और रोजर्स ने आराम से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में जल्द ही लिवरपूल ने बराबरी कर ली। मैच के 52वें मिनट में कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने डोमिनिक सोबोस्जलाई के फ्री-किक पर हेडर से गोल किया। कुछ देर बाद मेहमान टीम लगभग मैच में वापसी कर ही ली थी, लेकिन युवा खिलाड़ी रियो न्गुमोहा का दूर से खेला गया जोरदार शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया।

इस जीत से एस्टन विला 37 मुकाबलों में 62 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, लिवरपूल 59 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर आ गया और अब क्लब को चैंपियंस लीग में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक मुश्किल लड़ाई लड़नी होगी। उनाई एमरी की टीम ने विला पार्क में आक्रामक खेल दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वॉटकिंस ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। सिक्स-यार्ड बॉक्स में रिबाउंड पर सबसे तेज़ी से रिएक्ट करते हुए वॉटकिंस ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इसके बाद विला की मैच पर पकड़ काफी मजबूत हो गई। लिवरपूल के डिफेंस में कई खामियां नजर आईं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। वैन डाइक ने स्टॉपेज टाइम में दूसरा हेडर से गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया। लिवरपूल की यह इस सीजन में 12वीं हार है और टीम अपनी खराब फॉर्म पर लगाम लगाने में नाकाम रही। पिछले तीन मुकाबलों में टीम को सिर्फ एक पॉइंट ही मिला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार