एटलेटिको मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने टोटेनहम हॉटस्पर से अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन गेब्रियल 'कुटी' रोमेरो को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 28 साल के इस सेंटर-बैक ने 30 जून, 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

Advertisement

रोमेरो टोटेनहम के साथ पांच सीजन बिताने के बाद एटलेटिको से जुड़ रहे हैं। वहां उन्होंने क्लब के डिफेंस में खुद को एक अहम खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया और स्पर्स को 2024/25 यूईएफए यूरोपा लीग जिताने में मदद की। टोटेनहम ने 31 साल में पहली बार यूरोपीय खिताब जीतने में अर्जेंटीना के इस डिफेंडर ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट और फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दाएं पैर से खेलने वाले सेंट्रल डिफेंडर रोमेरो अपनी शारीरिक ताकत, खेल को भांपने की क्षमता, आक्रामक टैकलिंग और लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं। वे एटलेटिको की डिफेंस लाइन में काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं।

27 अप्रैल, 1998 को कॉर्डोबा में जन्मे रोमेरो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत क्लब एटलेटिको बेलग्रानो से की और अगस्त 2016 में फर्स्ट-टीम के लिए डेब्यू किया। 2018 में वे जेनोआ से जुड़ने के लिए यूरोप गए और फिर 2019 में जुवेंटस के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

जुवेंटस के साथ कॉन्ट्रैक्ट के दौरान, रोमेरो ने 2019/20 सीजन लोन पर जेनोआ में और अगला सीजन अटलांटा में बिताया। अटलांटा के साथ अपने सीजन के दौरान उन्हें सीरी ए का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। इसके बाद रोमेरो 2021/22 सीजन के लिए लोन पर टोटेनहम चले गए, और प्रीमियर लीग क्लब ने सीजन के आखिर में उनके ट्रांसफर को परमानेंट कर दिया।उन्होंने टोटेनहम के लिए पांच सीजन में 156 मैच खेले, जिसमें 13 गोल किए और सात असिस्ट दिए।

27 अप्रैल, 1998 को कॉर्डोबा में जन्मे रोमेरो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत क्लब एटलेटिको बेलग्रानो से की और अगस्त 2016 में फर्स्ट-टीम के लिए डेब्यू किया। 2018 में वे जेनोआ से जुड़ने के लिए यूरोप गए और फिर 2019 में जुवेंटस के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच, टोटेनहम ने रोमेरो के विदाई संदेश में उन्हें मैदान पर एक योद्धा" बताया और यूरोपा लीग में क्लब की जीत और 2025/26 सीजन के दौरान उनकी कप्तानी में उनकी भूमिका को याद किया। क्लब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैदान पर एक योद्धा, हमारी यूरोपा लीग जीत का अहम हिस्सा और 2025/26 सीजन के कप्तान। आपके अगले सफर के लिए शुभकामनाएं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार