Lakshya Sen: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को हमवतन आयुष शेट्टी के खिलाफ सीधे गेम में 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में सातवें सीड वाले लक्ष्य का सामना चीनी ताइपे के दूसरे सीड चाउ टिएन चेन से होगा।

Advertisement

गुरुवार को मेंस सिंगल्स में प्रणय और किदांबी श्रीकांत के जल्दी बाहर होने के बाद सेन अब भारत की इकलौती उम्मीद हैं।

Advertisement

सिडनी ओलंपिक पार्क में 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य सेन को शुरुआती गेम में आयुष शेट्टी से कड़ी टक्कर मिली। सेन 6-9 से पीछे चल रहे रहे थे, लेकिन उन्होंने 9-10 से चार प्वाइंट्स बनाकर 13-10 की बढ़त हासिल कर ली। शेट्टी उतार-चढ़ाव भरे शुरुआती गेम में वापसी करते रहे, उन्होंने 21-21 से बराबरी की और 23-21 से गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम लक्ष्य सेन के लिए बेहद आसान रहा। सेन ने 6-1 से बढ़त बना ली थी। शेट्टी मुकाबले में पिछड़ते नजर आए और सेन ने बढ़त को 15-7 तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 16 में ची यू जेन को 21-17, 13-21, 21-13 से मात दी थी। इससे पहले उन्होंने सु ली-यैंग को 21-17, 21-13 से मात दी थी।

24 वर्षीय लक्ष्य सेन इस साल की शुरुआत में हांगकांग ओपन के फाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन अभी भी सीजन के अपने पहले टाइटल की तलाश में हैं।

Advertisement

लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 16 में ची यू जेन को 21-17, 13-21, 21-13 से मात दी थी। इससे पहले उन्होंने सु ली-यैंग को 21-17, 21-13 से मात दी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुषों के डबल्स में, टॉप सीड सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जो चीनी ताइपे के सु चिंग हेंग और वू गुआन शुन पर आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन पांचवीं सीड इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी से 19-21, 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार