दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ‘नाइट ऑफ लेजेंड्स’ इवेंट में विशेष रूप से हिस्सा लेने के लिए शनिवार को मेलबर्न पहुंचे। यह इवेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल फाइनल के दिन आयोजित किया जाएगा। फाइनल मुकाबला 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच और वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस अल्काराज के बीच होना है।

Advertisement

रोलैंड गैरोस ने नडाल के मेलबर्न पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बहुत जाना-पहचाना चेहरा दिखा।"

Advertisement

2024 में पेशेवर टेनिस को अलविदा कहने वाले नडाल अभी भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और उनकी मौजूदगी से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का आकर्षण बढ़ गया है।

‘नाइट ऑफ लेजेंड्स’ इवेंट में नडाल के साथ पूर्व विश्व नंबर 1 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी और ऑस्ट्रेलियन व्हीलचेयर टेनिस के दिग्गज डायलन अल्कॉट भी नजर आएंगे। इस खास शाम के दौरान फैंस के लिए डीजे के साथ लाइव म्यूजिक और पुरुष एकल फाइनल से पहले दर्शकों के लिए इनाम जीतने के मौके भी रखे गए हैं। नडाल के महिला और पुरुष दोनों फाइनल मुकाबलों में प्लेयर्स बॉक्स से मैच देखने की भी संभावना है।

2024 में पेशेवर टेनिस को अलविदा कहने वाले नडाल अभी भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और उनकी मौजूदगी से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का आकर्षण बढ़ गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

नडाल और जोकोविच के बीच 2012 का फाइनल आज भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के इतिहास का सबसे लंबा मैच माना जाता है, जो 5 घंटे 53 मिनट तक चला था। इससे पहले रोजर फेडरर, आंद्रे अगासी, लेटन हेविट और पैट्रिक राफ्टर जैसे दिग्गज भी टूर्नामेंट के विभिन्न आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार