भारत की तन्वी शर्मा और पुरुषों की डबल्स जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

Advertisement

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी ने गुरुवार को पैलेस डेस स्पोर्ट्स में राउंड ऑफ 16 में एक 'ऑल-इंडिया' मुकाबला पक्का कर लिया। तन्वी ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग पर शानदार जीत दर्ज की थी। तन्वी ने अपनी ही देश की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट में आगे कदम बढ़ाया। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर है।

Advertisement

पुरुषों के डबल्स में हरिहरन और अर्जुन ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल पर एक शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कड़े मुकाबले के बाद 26-24 से बढ़त बनाई, जिसके बाद दूसरे गेम में 21-14 से पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 35 मिनट में मैच अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच, महिलाओं के सिंगल्स में भारत की इशारानी बरुआ ने कनाडा की वेन यू झांग को 3 कड़े गेमों में हराया। उन्होंने कोर्ट एक पर 53 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में 21-11, 14-21, 21-17 से जीत हासिल की।

वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी ने गुरुवार को पैलेस डेस स्पोर्ट्स में राउंड ऑफ 16 में एक 'ऑल-इंडिया' मुकाबला पक्का कर लिया। तन्वी ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग पर शानदार जीत दर्ज की थी। तन्वी ने अपनी ही देश की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट में आगे कदम बढ़ाया। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, तन्वी शर्मा उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं जिसने चीन के किंगदाओ में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। भारत का अभियान तब समाप्त हो गया जब महिलाओं की टीम क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही चीन की टीम से 0-3 से हार गई थी। चिंगदाओ में आयोजित बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने म्यांमार पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहले एकल मुकाबले में थेट हतार थुजार को 21-13, 21-16 से हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार