BWF World Championships: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को कई नए रिकॉर्ड्स के साथ हुआ। थॉम गिक्वेल/डेल्फिन डेलरू की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने फ्रांस के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता और एलेक्स लैनियर ने मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कोरिया की एन से यंग ने विमेंस सिंगल्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement

पिछले संस्करण में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले गिक्वेल और डेलरू ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक कदम आगे बढ़ते हुए चीन के टॉप सीड फेंग यान शे और हुआंग डोंग पिंग को 22-20, 19-21, 21-15 से हराकर इतिहास रचा। यह मुकाबला 1 घंटे 18 मिनट तक चला।

लैनियर ने जापान के कोडाई नारोका को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 21-11 से मात दी, जिसके साथ फ्रांस एक ही एडिशन में एक से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाला दूसरा यूरोपीय देश बना।

फ्रांस की तरह कोरियाई टीम भी दो गोल्ड मेडल के साथ घर लौट रही है। विमेंस वर्ल्ड नंबर 1 एन से यंग ने मौजूदा चैंपियन अकाने यामागुची को 21-17, 21-14 से मात देकर टाइटल अपने नाम किया, जबकि बेक हा ना/ली सो ही ने चीनी टॉप सीड लियू शेंग शू/टैन निंग को 21-15, 21-15 से हराकर विमेंस डबल्स खिताब का 31 साल का इंतजार खत्म किया। कोरिया ने आखिरी बार 1995 में विमेंस डबल्स खिताब जीता था। ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को भी उनके ब्रॉन्ज मेडल मिले। ली 32 साल और 70 दिन की उम्र में सबसे उम्रदराज विमेंस डबल्स वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

लैनियर ने जापान के कोडाई नारोका को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 21-11 से मात दी, जिसके साथ फ्रांस एक ही एडिशन में एक से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाला दूसरा यूरोपीय देश बना।

Also Read: LIVE Cricket Score

साल 1983 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के बाद से कम से कम एक टाइटल जीतने का चीन का रिकॉर्ड दांव पर था। ऐसे में तीसरी वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के पूर्व चैंपियन आरोन चिया और सोह वूई यिक को 21-16, 21-17 से मात देकर इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए मेंस डबल्स का खिताब जीता। यह लियांग और वांग का पहला वर्ल्ड टाइटल था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार