स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग घुटने की गंभीर चोट के कारण कई महीनों तक मैदान से दूर रह सकते हैं। फ्रेंकी को यह चोट फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नीदरलैंड्स की ओर से खेलते हुए लगी थी।

Advertisement

कई दिनों से स्पेनिश मीडिया में डी जोंग की चोट को लेकर खबरें चल रही थीं। अब बार्सिलोना ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। क्लब ने बताया कि जांच में पता चला है कि डी जोंग के दाएं घुटने की मेडियल कोलेटरल लिगामेंट (एमसीएल) में चोट लगी है। बार्सिलोना ने अपने बयान में कहा कि डी जोंग की अभी सर्जरी नहीं की जाएगी। वह क्लब के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में बिना ऑपरेशन वाले इलाज (कंजर्वेटिव ट्रीटमेंट) के जरिए ठीक होने की कोशिश करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जाएगी और उसके बाद ही डी जोंग की वापसी को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।

29 साल के डी जोंग बार्सिलोना के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनकी चोट से टीम की मिडफील्ड को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, उनकी वापसी में कितना समय लगेगा, यह इलाज और रिकवरी की गति पर निर्भर करेगा। स्पेनिश अखबार 'एल मुंडो डेपोर्टिवो' की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर डी जोंग की सर्जरी करनी पड़ती है तो उन्हें ठीक होने में करीब चार महीने लग सकते हैं। वहीं, अगर बिना सर्जरी के इलाज सफल रहता है तो उनके मैदान पर लौटने का समय कम हो सकता है। फिर भी माना जा रहा है कि वह नए सीजन की शुरुआत में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। बार्सिलोना का नया सीजन 15 अगस्त से शुरू होने वाला है।

डी जोंग की चोट को लेकर बार्सिलोना और नीदरलैंड्स फुटबॉल टीम के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बार्सिलोना इस बात से नाराज है कि खिलाड़ी चोटिल के बावजूद वर्ल्ड कप में खेलता रहा। क्लब का मानना है कि इससे उनकी चोट और गंभीर हो गई।

अखबार 'स्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर डी जोंग लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो बार्सिलोना उन्हें लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकता है। इससे क्लब को अपनी वेतन सीमा (सैलरी कैप) में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए खिलाड़ी की सहमति जरूरी होगी।

डी जोंग की चोट को लेकर बार्सिलोना और नीदरलैंड्स फुटबॉल टीम के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बार्सिलोना इस बात से नाराज है कि खिलाड़ी चोटिल के बावजूद वर्ल्ड कप में खेलता रहा। क्लब का मानना है कि इससे उनकी चोट और गंभीर हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर यह पुष्टि हो जाती है कि खिलाड़ी अगले दिसंबर से पहले तैयार नहीं हो पाएगा, तो बार्सिलोना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का विकल्प अपना सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फीफा चोट के लिए कैटलन क्लब को दो मिलियन यूरो से ज्यादा का मुआवजा देगा, और बार्सिलोना खिलाड़ी की सैलरी का वह हिस्सा भी मांग सकता है जो उसके टीम में लौटने तक बनता है। फीफा ने जून 2023 में क्लब प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू किया था। इस योजना के तहत अगर कोई खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए गंभीर चोट का शिकार होता है और 28 दिनों से ज्यादा समय तक खेलने में असमर्थ रहता है, तो उसके क्लब को मुआवजा दिया जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार