बस्तर ओलंपिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को हुई। ओलंपिक मेडलिस्ट एमसी मैरीकॉम इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े एथलीट्स के लिए इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जताई है। दिग्गज बॉक्सर का मानना है कि ये युवा भविष्य में देश का नाम रोशन करते नजर आ सकते हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंग किया, जिसमें तीन स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

इस मौके पर एमसी मैरी कॉम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे दूसरी बार यहां बुलाया गया है। मैं खुद एक आदिवासी क्षेत्र से आती हूं। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई, क्योंकि इससे मुझे बस्तर के युवाओं से मिलने और उन्हें प्रेरित करने का मौका मिला है।"

ओलंपियन ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा, "सरकार भविष्य में भी आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े एथलीट्स के लिए ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन करना चाहती है। इससे युवाओं को मोटिवेशन मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म उनके प्रदर्शन को निखारेगा। भविष्य में यह खिलाड़ी अपने राज्य और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भी मुझसे सुझाव मांगे गए हैं।"

इस मौके पर एमसी मैरी कॉम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे दूसरी बार यहां बुलाया गया है। मैं खुद एक आदिवासी क्षेत्र से आती हूं। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई, क्योंकि इससे मुझे बस्तर के युवाओं से मिलने और उन्हें प्रेरित करने का मौका मिला है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एमसी मैरी कॉम ने इसे बस्तर के युवाओं के लिए एक शानदार मंच बताते हुए कहा, "मुझे इन युवा खिलाड़ियों को देखकर काफी अच्छा लगा। ये भी आदिवासी क्षेत्र से हैं, जिसने मुझे इन खिलाड़ियों से कनेक्ट किया। इन खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन्हें शानदार मंच दिया है। मुझे लगता है कि ये खिलाड़ी बेहद टैलेंटेड हैं, जो भविष्य में बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार