New Zealand: एडिलेड टेस्‍ट में मध्‍य क्रम में आकर दोनों पारियों में व‍िफल रहे भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को पूर्व भारतीय दिग्‍गज बल्‍लेबाज़ सुनील गावस्‍कर ने सलाह दी है कि रोहित को अगले मैचों में ओपनिंग ही करनी चाहिए।

Advertisement

गावस्‍कर ने मैच के बाद ब्रॉडकास्‍टर्स से कहा, "मुझे लगता है कि अगले टेस्ट में रोहित को ही ओपनिंग करना चाहिए। मैं मानता हूं कि पहले टेस्‍ट में यशस्‍वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 201 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन इसके बाद लंबा गैप आया और रोहित ने मध्‍य क्रम में बल्‍लेबाज़ी की। मैं मानकर चल रहा हूं कि भारत अगले टेस्‍ट में बहुत अच्‍छी बल्‍लेबाज़ी करेगा। ऐसे में रोहित नई गेंद से बल्‍लेबाज़ी करें यानि ओपन करें, क्‍योंकि वहीं पर उनका स्वाभाविक खेल है। वहीं राहुल जब बल्‍लेबाज़ी करने आएंगे तो उम्‍मीद है कि वे दूसरी नई गेंद के समय आएंगे।"

Advertisement

हालांकि ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्‍यू हेडन ने उनकी बात काटते हुए कहा, "देखिए जो मैंने पर्थ में देखा उसमें दिखा कि केएल राहुल के पास बहुत अच्‍छी तक़नीक है। वह वहां पर बहुत अच्‍छे से खेल रहे थे, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि सीरीज़ के बीच में ऐसा कोई बदलाव किया जाना चाहिए।"

बता दें कि एडिलेड टेस्‍ट की दोनों पारियों में मिलाकर रोहित मात्र नौ ही रन बना पाए थे। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज़ खेली जानी है, जिसमें अभी यह सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है।

वहीं रवि शास्‍त्री ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से कहा, "यही कारण है कि मैं उनको शीर्ष पर चाहता हूं, क्‍योंकि वहां पर वह आक्रामक और प्रभावी रहते हैं। उसी शारीरिक भाषा देखकर लगा कि वह वहां पर अधिक ही शांत था।"

बता दें कि एडिलेड टेस्‍ट की दोनों पारियों में मिलाकर रोहित मात्र नौ ही रन बना पाए थे। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज़ खेली जानी है, जिसमें अभी यह सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार