Beau Webster: मिचेल मार्श की चोट की चिंताओं के बीच ऑस्ट्रेलिया ने तस्मानिया के ऑलराउंडर बो वेबस्टर को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किया है।

Advertisement

वेबस्टर मध्यम तेज़ गेंदबाज़ी के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर ऑफ़ स्पिन भी कर लेते हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया ए के ख़िलाफ़ सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेलते हुए प्रभावित किया था।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने हालिया शेफ़ील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथ वेल्स के ख़िलाफ़ 61 और 49 का स्कोर बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ स्लिप फ़ील्डर्स में से भी एक हैं।

इंडिया ए के ख़िलाफ़ दो चार-दिवसीय मैचों की चार पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 145 रन बनाने के साथ-साथ 19.57 की औसत से सात विकेट भी लिए थे।

पिछले दो साल के प्रथम श्रेणी मैचों की बात की जाए तो उनका बल्लेबाज़ी औसत 53.23 और गेंदबाज़ी औसत 31.71 का रहा है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच और चयनकर्ता एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड ने एडिलेड टेस्ट के लिए बिना किसी बदलाव की टीम घोषणा करते हुए यह भी सूचित किया था कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श की फ़िटनेस पर थोड़ा संदेह है। मार्श के फ़िटनेस के बारे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी चिंता जताई थी।

Advertisement

हालांकि 13-सदस्यीय टीम में जोश इंगलिस के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज़ हैं, लेकिन अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण वेबस्टर टेस्ट डेब्यू के दावेदार बन गए।

दूसरा टेस्ट एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू होगा। पर्थ टेस्ट जीतकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।

हालांकि 13-सदस्यीय टीम में जोश इंगलिस के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज़ हैं, लेकिन अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण वेबस्टर टेस्ट डेब्यू के दावेदार बन गए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार