टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच में 295 रन की जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का शानदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत की रनों के मामले में ये सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में भारत की जीत के मुख्य 'सूत्रधार' कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के लिए कुल 8 विकेट चटकाए।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाले बुमराह ने कहा, "इस जीत से बहुत खुश हूं। पहली पारी में हम पर दबाव बनाया गया। लेकिन जिस तरह से हमने वापसी की, मुझे उस पर गर्व है। हम वाकई अच्छी तरह से तैयार थे। मैं बस सभी से कह रहा था कि अपनी प्रक्रिया और क्षमता पर भरोसा रखें क्योंकि यहां हमारे पास कुछ खास करने का मौका है। चाहे चुनौती कैसी भी हो अनुभव मायने रखता है, लेकिन अगर आपको अपनी क्षमता पर भरोसा है तो आप कुछ खास और अलग कर सकते हैं।"

उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी श्रेय दिया, जिन्होंने 161 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही बुमराह ने विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के लिए उनकी सराहना की।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि भारत से करारी हार उनके और उनकी टीम के लिए निराशाजनक है। दूसरे टेस्ट से पहले हम अपनी रणनीतियों में थोड़ा बदलाव करेंगे और कमबैक करेंगे।

उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी श्रेय दिया, जिन्होंने 161 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही बुमराह ने विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के लिए उनकी सराहना की।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार