साउथ कोरिया के चांगवोन में हुई पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटी भक्ति शर्मा ने देश का नाम रोशन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 के व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ-साथ भक्ति ने टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

भक्ति ठीक से न बोल पाती हैं और ना ही सुन पाती हैं। इसके साथ ही उन्हें चलने में भी दिक्कत होती है, लेकिन इन शारीरिक चुनौतियों को उन्होंने अपने इस सफर में अब तक राह का रोड़ा नहीं बनने दिया है। भक्ति के पिता ने कहा कि आम बच्चों की तरह सक्षम न होने के चलते भक्ति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब नतीजे मिलते हैं, तो वो और उनकी बेटी इन सभी कठिनाइयों को भूल जाते हैं।

साउथ कोरिया के चांगवोन में हुई पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत की बेटी भक्ति शर्मा ने देश का नाम रोशन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 के व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ-साथ भक्ति ने टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भक्ति के पिता योगेंद्र कुमार शर्मा ने शारीरिक चुनौतियों के चलते जिंदगी से हार मानने वाले सभी बच्चों को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, "हारना कभी नहीं चाहिए। हमेशा कोशिश जारी रखनी चाहिए। कोशिश करते-करते कभी ना कभी आप मुकाम हासिल कर लेंगे।" उन्होंने अपनी टीम, कोचों और सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने सरकार की तरह से मिलने वाली सहायता का जिक्र करते हुए कहा, "सरकार की तरफ से हमें काफी मदद मिलती है। ओजीक्यू हमें स्पॉन्सर करती है, तो उनका भी हम धन्यवाद करना चाहेंगे। सरकार ही हमें देश से बाहर ले जाने और वापस लेकर आने के इंतजाम करती है, तो हम उनका भी धन्यवाद करना चाहेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार