'प्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर से नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, " फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय खेल जगत के अप्रतिम गौरव, अनुशासन और असाधारण गति के पर्याय 'फ्लाइंग सिख', 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। ध्येय के प्रति आपकी अटूट लगन और अथक परिश्रम युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "फ्लाइंग सिख, 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने संघर्षों को सकारात्मक रूप में आत्मसात कर अपनी शक्ति बनाई और सपनों को उपलब्धियों में बदल दिया। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और ध्येयनिष्ठा से विश्व पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया। खेल जगत उनसे सदा प्रेरणा लेता रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "भारतीय खेल जगत के गौरव, पद्म श्री 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले उनके जीवन का प्रत्येक अध्याय धैर्य, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक रहा। खेल और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "फ्लाइंग सिख, 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने संघर्षों को सकारात्मक रूप में आत्मसात कर अपनी शक्ति बनाई और सपनों को उपलब्धियों में बदल दिया। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और ध्येयनिष्ठा से विश्व पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया। खेल जगत उनसे सदा प्रेरणा लेता रहेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय एथलेटिक्स को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान धावक, पद्मश्री से सम्मानित, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय उपलब्धियां देश के युवाओं एवं खिलाड़ियों को सदैव उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार