जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी के किशोर मुक्केबाज मोहम्मद यासिर को ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के अंडर-15 वर्ग में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। यासिर ने लड़कों के 58 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुललोह करीमजोनोव के खिलाफ 3:2 के करीबी अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया था।

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर मोहम्मद यासिर को बधाई देते हुए लिखा गया, "मुख्यमंत्री ने राजौरी के किशोर मुक्केबाज, मोहम्मद यासिर को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। सीएम ने कहा कि इस उपलब्धि से जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ा है। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के निरंतर सफल होने की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरे क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।"

14 वर्षीय मोहम्मद यासिर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज को 5:0 से धूल चटाई थी, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के बॉक्सर को भी 5:0 से एकतरफा मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना ईरानी मुक्केबाज से हुआ, जिसे 4:1 से शिकस्त देकर यासिर ने फाइनल का टिकट हासिल किया था।

यासिर राजौरी के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। साल 2018 में यासिर ने अपने पिता को खो दिया था। इसके साथ ही उनका घर भी छिन गया। इस दोहरे झटके के साथ यासिर का परिवार दो वक्त के खाने तक को मोहताज हो गया था।

यासिर की मां नसीम अख्तर ने लोगों के घर काम करके मुश्किल से परिवार को पाला। आर्थिक संकट के बावजूद यासिर ने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई के साथ बॉक्सिंग को भी जारी रखा। खुद छोटे-मोटे काम करके कुछ पैसे कमाए, ताकि छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च भी निकल सके।

यासिर राजौरी के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। साल 2018 में यासिर ने अपने पिता को खो दिया था। इसके साथ ही उनका घर भी छिन गया। इस दोहरे झटके के साथ यासिर का परिवार दो वक्त के खाने तक को मोहताज हो गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, भारत ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में अपना अंडर-17 अभियान कुल 17 मेडल्स के साथ खत्म किया। इनमें 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं। लड़कियों की टीम ने इसमें सबसे ज्यादा योगदान दिया। अंडर-17 लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल जीते, जिनमें 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, अंडर-17 लड़कों ने 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल्स अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार