हरियाणा की गुंजन (महिलाओं की 48 किग्रा कैटेगरी) और मणिपुर के एल. अंबेडकर मेइतेई (पुरुषों की 50 किग्रा कैटेगरी) आगामी डकार समर यूथ ओलंपिक खेलों 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खेल सेनेगल में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित होंगे।

भारत ने बॉक्सिंग में दो कोटा हासिल किए हैं- एक पुरुषों की कैटेगरी में और एक महिलाओं की कैटेगरी में। इन दोनों भारतीय बॉक्सरों ने क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी जगह पक्की की। डकार 2026 के लिए तय पात्रता मानदंडों के अनुसार, चयन के योग्य होने के लिए बॉक्सरों का 2026 की पहली तिमाही में आयोजित 'अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप' में भाग लेना जरूरी था। इसके साथ ही, इसमें हिस्सा लेने वाली नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशनों का 'वर्ल्ड बॉक्सिंग' से संबद्ध होना भी अनिवार्य था।

2010 में सिंगापुर में हुए पहले समर यूथ ओलंपिक खेलों से लेकर अब तक, हर संस्करण में बॉक्सिंग शामिल रही है। डकार 2026 में बॉक्सिंग प्रतियोगिता 7 से 12 नवंबर तक डायम्नियाडियो स्थित डकार एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। डकार 2026 में, 77 नेशनल ओलंपिक कमेटियों के कुल 116 बॉक्सर हिस्सा लेंगे। ये मुकाबले पुरुषों और महिलाओं के लिए पांच-पांच वेट कैटेगरी (वजन वर्गों) में होंगे। पुरुषों के लिए कैटेगरी 50 किग्रा, 55 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा और 70 किग्रा हैं, जबकि महिलाओं के लिए कैटेगरी 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा हैं।

हाल के समय में भारत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। भारत ने समर ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल जीते हैं। इसके अलावा, भारत ने आयु-वर्ग स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। समर यूथ ओलंपिक खेलों में 2018 के संस्करण तक भारत ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। डकार में होने वाले समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026, इन खेलों का चौथा संस्करण हैं। इन खेलों की शुरुआत 2010 में सिंगापुर से हुई थी।

2010 में सिंगापुर में हुए पहले समर यूथ ओलंपिक खेलों से लेकर अब तक, हर संस्करण में बॉक्सिंग शामिल रही है। डकार 2026 में बॉक्सिंग प्रतियोगिता 7 से 12 नवंबर तक डायम्नियाडियो स्थित डकार एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। डकार 2026 में, 77 नेशनल ओलंपिक कमेटियों के कुल 116 बॉक्सर हिस्सा लेंगे। ये मुकाबले पुरुषों और महिलाओं के लिए पांच-पांच वेट कैटेगरी (वजन वर्गों) में होंगे। पुरुषों के लिए कैटेगरी 50 किग्रा, 55 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा और 70 किग्रा हैं, जबकि महिलाओं के लिए कैटेगरी 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार