मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के हेड कोच माइकल कैरिक ने चेल्सी के खिलाफ प्रीमियर लीग मुकाबले के लिए ब्रूनो फर्नांडीस की शुरुआती लाइनअप में वापसी का समर्थन किया है। उन्होंने इस पुर्तगाली मिडफील्डर को टीम का एक अहम खिलाड़ी बताया, जिनका अनुभव और योगदान टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
पिछले मैच में बोर्नमाउथ के खिलाफ 0-3 की निराशाजनक हार के दौरान फर्नांडीस बेंच पर ही रह गए थे, लेकिन अब उन्हें वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। शनिवार को स्टैमफोर्ड ब्रिज में चेल्सी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह मैनचेस्टर यूनाइटेड की कप्तानी करेंगे। लगातार दो हार के बाद कैरिक ने टीम में तीन बदलाव किए हैं, लिसांड्रो मार्टिनेज और मैथियस कुन्हा की भी शुरुआती 11 खिलाड़ियों में वापसी हुई है।
फर्नांडीस को वापस शुरुआती लाइनअप में लाने के अपने फैसले पर कैरिक ने जोर दिया कि यह मिडफील्डर अपने अनुभव और क्लब की समझ के जरिए टीम के लिए काफी मूल्यवान साबित होता है। स्टैमफोर्ड ब्रिज में एमयूटीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में कैरिक ने कहा, "ब्रूनो एक बड़े खिलाड़ी हैं, अपने अनुभव से वह टीम को बहुत कुछ देते हैं। उन्होंने यहां बहुत कुछ देखा है, काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और दिखाया है कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं। वह हमारे लिए टीम का एक अहम हिस्सा हैं, और मुझे लगता है कि आज हमारे पास एक अच्छा संतुलन है। हमारी टीम अच्छी है और सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए उत्साहित हैं।"
कैरिक का फर्नांडीस को वापस प्लेइंग प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला तब आया है, जब उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रति इस मिडफील्डर की प्रतिबद्धता का पुरजोर समर्थन किया था। बोर्नमाउथ के खिलाफ मैच में उन्हें बाहर रखे जाने के बाद उनकी स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर ने 31 वर्षीय खिलाड़ी की कप्तानी को लेकर किसी भी तरह की अनिश्चितता की बात को खारिज कर दिया और साफ कहा कि उनसे कप्तानी छीनने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कैरिक ने कहा था, "ब्रूनो इस फुटबॉल क्लब के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, इसमें कोई समस्या नहीं है। अब हम शनिवार के मैच पर ध्यान दे रहे हैं।"
उन्होंने फर्नांडीस के नेतृत्व गुणों पर भी जोर दिया और स्पष्ट किया कि क्लब के हालिया खराब दौर के बावजूद यह मिडफील्डर टीम की कप्तानी करना जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्होंने कई वर्षों तक और कई मैचों में टीम का बहुत अच्छे से नेतृत्व किया है, और आगे भी वह ऐसा ही करते रहेंगे।"
कैरिक ने जोर देकर कहा कि किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहने के बजाय, मैनचेस्टर यूनाइटेड को मैच जिताने वाले अहम पलों के लिए पूरी टीम के सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब है कि कोई भी गोल करे या कोई भी अहम भूमिका निभाए, यही तो इस खेल की खूबसूरती है।"
उन्होंने फर्नांडीस के नेतृत्व गुणों पर भी जोर दिया और स्पष्ट किया कि क्लब के हालिया खराब दौर के बावजूद यह मिडफील्डर टीम की कप्तानी करना जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्होंने कई वर्षों तक और कई मैचों में टीम का बहुत अच्छे से नेतृत्व किया है, और आगे भी वह ऐसा ही करते रहेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS