मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी पर जीत के बाद यूईएफए चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पूर्व मिडफील्डर ओवेन हरग्रीव्स ने ब्रूनो फर्नांडीज को मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत का आर्किटेक्ट बताते हुए उन्हें प्रीमियर लीग का सबसे अच्छा खिलाड़ी करार दिया।

Advertisement

हरग्रीव्स ने टीएनटी स्पोर्ट्स से कहा, "ब्रूनो फर्नांडिस इस सीजन में प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चुने जाएंगे। वह मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत के आर्किटेक्ट थे। पिच पर सबसे अच्छे खिलाड़ी थे। वह प्रीमियर लीग में सबसे अच्छे सेंट्रल मिडफील्डर हैं। कुन्हा के फिनिश करने के साथ, ऐसा लगता है कि चैंपियंस लीग फुटबॉल मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापस आ रहा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "केविन डी ब्रूने कुछ समय के लिए सबसे अच्छे थे लेकिन अभी ब्रूनो हैं। मुझे लगता है कि वह प्रीमियर लीग में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पूरे सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।"

हरग्रीव्स ने कहा कि मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इस बात पर निर्भर करेगा कि खिताब कौन जीतता है। मुझे लगता है कि अगर यह आर्सेनल है, तो यह डेक्लान राइस या गेब्रियल होगा। अगर ऐसा नहीं है, तो मुझे लगता है कि यह ब्रूनो फर्नांडिस होगा। वह क्रिएशन और असिस्ट के मामले में शानदार रहे हैं। उनके पास अनुभव भी है।

चेल्सी पर 1-0 की जीत से मैन यूनाइटेड ने तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अब वे छठे स्थान पर मौजूद ब्लूज से 10 अंक आगे हैं, जबकि अगले टर्म में यूरोप के प्रीमियर कॉम्पिटिशन में पांच प्रतिष्ठित स्थानों को सुरक्षित करने की लड़ाई में पांच गेम बाकी हैं।

ब्रूनो ने गेम के बाद टीएनटी स्पोर्ट्स से कहा, "यह हमारे लिए एक अद्भुत एहसास है। हमें वापसी करनी थी। यह सिर्फ लीड्स के बारे में नहीं है, दो गेम ऐसे थे जिन्हें हम नहीं जीत पाए। लेकिन हम जानते थे कि हमें आज शानदार प्रदर्शन करना होगा क्योंकि चेल्सी एक बहुत अच्छी टीम है।"

Advertisement

चेल्सी पर 1-0 की जीत से मैन यूनाइटेड ने तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अब वे छठे स्थान पर मौजूद ब्लूज से 10 अंक आगे हैं, जबकि अगले टर्म में यूरोप के प्रीमियर कॉम्पिटिशन में पांच प्रतिष्ठित स्थानों को सुरक्षित करने की लड़ाई में पांच गेम बाकी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैनचेस्टर यूनाइटेड अब 27 अप्रैल को ओल्ड ट्रैफर्ड में सातवें नंबर की टीम ब्रेंटफोर्ड का सामना करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार