FIFA World Cup: इंग्लैंड के स्टार विंगर बुकायो साका ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम के पहले मुकाबले से पूर्व बड़ा बयान दिया है। एचिलिस की चोट से जूझ रहे साका ने कहा कि वह इंग्लैंड की विश्व कप उम्मीदों के लिए अपनी फिटनेस पर जोखिम उठाने को भी तैयार हैं। इंग्लैंड का पहला मुकाबला गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ खेला जाना है।

Advertisement

यह मैच बुकायो साका के लिए बेहद खास भी होगा, क्योंकि वह इंग्लैंड की ओर से अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने जा रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह एचिलिस की समस्या से परेशान रहे हैं। इसी चोट के कारण वह मार्च में हुए अंतरराष्ट्रीय ब्रेक से बाहर रहे थे और अपने फुटबॉल क्लब आर्सनल के लिए भी सात मुकाबले नहीं खेल सके थे।

Advertisement

हालांकि चोट से उबरने के बाद बुकायो साका ने शानदार वापसी की और आर्सेनल फुटबॉल क्लब को 22 वर्षों बाद प्रीमियर लीग खिताब जीतने में मदद की। विश्व कप से पहले कोस्टा रिका के खिलाफ इंग्लैंड के अंतिम अभ्यास मैच में भी उन्होंने केवल 27 मिनट ही मैदान पर बिताए थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे।

इन सवालों के जवाब में बुकायो साका ने कहा कि मार्च से अब तक आर्सेनल फुटबॉल क्लब के मैनेजर मिकेल आर्टेटा, क्लब की मेडिकल टीम, इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल और राष्ट्रीय टीम की मेडिकल टीम ने उनकी फिटनेस को बेहतरीन तरीके से संभाला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई महीनों की तुलना में अब खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और टीम के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं।

हालांकि चोट से उबरने के बाद बुकायो साका ने शानदार वापसी की और आर्सेनल फुटबॉल क्लब को 22 वर्षों बाद प्रीमियर लीग खिताब जीतने में मदद की। विश्व कप से पहले कोस्टा रिका के खिलाफ इंग्लैंड के अंतिम अभ्यास मैच में भी उन्होंने केवल 27 मिनट ही मैदान पर बिताए थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बुकायो साका ने कहा कि वह इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। साका ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह जोखिम लिया और उसका सकारात्मक परिणाम मिला। अब वह पहले से ज्यादा फिट महसूस कर रहे हैं और विश्व कप में इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को उत्साहित हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार