BWF World Championship: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का सफर मेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 16' से आगे नहीं बढ़ सका। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शेट्टी को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के हाथों 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पहला गेम फाइनल स्कोर से कहीं ज्यादा कड़ा मुकाबला था, जिसमें इंटरवल तक फरहान के पास 11-9 की मामूली बढ़त थी। खेल दोबारा शुरू होने पर इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने धीरे-धीरे बढ़त बनानी शुरू की और स्कोर 18-14 तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक जीतकर गेम का पासा पलटा और 19-18 से आगे हो गए, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया।

आयुष शेट्टी ने कहा, "पहले गेम में मुझे मौका मिला था। मैंने अच्छी वापसी की, लेकिन उसे भुना नहीं पाया। दूसरे गेम में वह ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे। उनके शॉट्स वाकई बहुत सटीक थे। जब मुझे मौके मिले, तो मैं सही लाइन नहीं पकड़ पा रहा था। इसी वजह से फर्क पड़ा, लेकिन कुल मिलाकर आज वह बेहतर खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत सब्र के साथ खेला और मैच पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। दूसरे गेम में वह निश्चित रूप से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे। आज मैं उतना सटीक नहीं खेल पा रहा था। वह नेट के पास ज्यादा दबाव बना रहे थे, जिससे सही लेंथ ढूंढना मुश्किल हो रहा था और मुझसे कुछ गलतियां हो गईं। इन्हीं गलतियों की वजह से आज मैं हार गया।"

पहला गेम फाइनल स्कोर से कहीं ज्यादा कड़ा मुकाबला था, जिसमें इंटरवल तक फरहान के पास 11-9 की मामूली बढ़त थी। खेल दोबारा शुरू होने पर इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने धीरे-धीरे बढ़त बनानी शुरू की और स्कोर 18-14 तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक जीतकर गेम का पासा पलटा और 19-18 से आगे हो गए, लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयुष शेट्टी वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ अगले महीने आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम दोनों के लिए तैयारी कर रहे थे। वर्ल्ड चैंपियनशिप और अब एशियन गेम्स - ये दो बड़े इवेंट हैं। मुझे लगता है कि हम तैयार हैं। बस कुछ रणनीतिक बदलाव करने होंगे। इस मैच से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिलहाल इस मैच को भूलकर एशियन गेम्स पर फोकस करना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार