फ्रांस की जोड़ी थॉम गिस्कल और डेल्फिन डेलरू ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रचा। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

Advertisement

गिक्वेल-डेलरू की जोड़ी फ्रांस की ओर से मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग को 22-20, 19-21 और 21-15 से शिकस्त दी। हालांकि, फ्रांस की जोड़ी को फाइनल में कड़ी टक्कर मिली। पहला गेम 22-20 से जीतने के बाद गिक्वेल-डेलरू को दूसरे गेम में 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, निर्णायक गेम में फ्रांस की जोड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाया और 21-15 से गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।

​'आईएएनएस' ने जब फ्रांस की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी से पूछा कि वे इस ऐतिहासिक गोल्ड का जश्न कैसे मनाएंगे, तो गिस्कल ने बेबाकी से कहा, "हम बोतल उठाएंगे और उसे सीधे मुंह से लगाएंगे। बस यही प्लान है।"जीत के बाद डेलरू ने कहा, "बहुत सारी भावनाएं हैं, सच में बहुत खुश और फ्रांस के लिए पहला गोल्ड जीतने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"

गिक्वेल-डेलरू की जोड़ी फ्रांस की ओर से मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग को 22-20, 19-21 और 21-15 से शिकस्त दी। हालांकि, फ्रांस की जोड़ी को फाइनल में कड़ी टक्कर मिली। पहला गेम 22-20 से जीतने के बाद गिक्वेल-डेलरू को दूसरे गेम में 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, निर्णायक गेम में फ्रांस की जोड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाया और 21-15 से गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत में खेलने के अनुभव के बारे में बताते हुए फ्रांस की जोड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हफ्ता बहुत अच्छा रहा। सब कुछ बहुत अच्छे से आयोजित किया गया था। इसके साथ ही हॉल में मदद के लिए बहुत सारे लोग थे। हमने इंडिया ओपन के मुकाबले इसमें काफी फर्क देखा, जहां कभी-कभी हालात मुश्किल होते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार