बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को बुधवार को बड़ा झटका लगा। स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दूसरे राउंड में अमेरिका के 18 वर्षीय खिलाड़ी गैरेट टैन के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए।

Advertisement

लक्ष्य को गैरेट टैन ने तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। 14वीं वरीयता प्राप्त और 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सेन ने पहला गेम तो जीता, लेकिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। वर्ल्ड नंबर 92 खिलाड़ी टैन ने वापसी करते हुए 19-21, 21-19, 21-17 से जीत हासिल की। ​​वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह टैन का पहला मुकाबला था और उन्होंने मैच को सिर्फ 73 मिनट में खत्म कर दिया।

लक्ष्य ने कड़े मुकाबले वाले पहले गेम में अपना संयम बनाए रखा, लेकिन चीनी-अमेरिकी खिलाड़ी टैन ने दूसरे गेम की शुरुआत से ही बढ़त बना ली। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से मामूली अंतर से चूकने वाले लक्ष्य के पास चार गेम प्वाइंट थे, लेकिन वह अमेरिकी खिलाड़ी को निर्णायक गेम तक ले जाने से नहीं रोक सके।

लक्ष्य को गैरेट टैन ने तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। 14वीं वरीयता प्राप्त और 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सेन ने पहला गेम तो जीता, लेकिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। वर्ल्ड नंबर 92 खिलाड़ी टैन ने वापसी करते हुए 19-21, 21-19, 21-17 से जीत हासिल की। ​​वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह टैन का पहला मुकाबला था और उन्होंने मैच को सिर्फ 73 मिनट में खत्म कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस हार के साथ ही लक्ष्य का अभियान शुरुआती दौर में ही खत्म हो गया और अब पुरुष सिंगल्स ड्रॉ में भारत की उम्मीदें सिर्फ आयुष शेट्टी पर टिकी हैं। इससे पहले मंगलवार को सेन ने शुरुआती झटके से उबरते हुए ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार