BWF World Championships: लक्ष्य सेन बुधवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में उलटफेर का शिकार हो गए, जिन्हें यूएसए के गैरेट टैन के हाथों 21-19, 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 73 मिनट तक चले मुकाबले को गंवाने के बाद लक्ष्य बेहद निराश हैं।

Advertisement

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले 14वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद वर्ल्ड रैंकिंग में 92वें स्थान पर मौजूद 18 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-19, 21-17 से जीते।

हार के बाद लक्ष्य ने कहा, "यह एक अच्छा मैच था। मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को पूरा श्रेय देता हूं। उन्होंने बहुत मजबूत खेल दिखाया। तीसरे सेट के आखिर तक हम दोनों पूरी तरह थक चुके थे। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। आखिर में, यह मैच जीतने के लिए काफी नहीं था। मैं थोड़ा निराश हूं।"

लक्ष्य ने कहा, "पूरे मैच में उनका दबदबा रहा। मैं पिछड़ने के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहा था। मेरे पास मौके थे। मैं स्कोर के अंतर को कम करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आखिरकार, प्वाइंट्स वही जीत रहे थे। मैं कई बार दबाव में खेल रहा था।"

टैन के अटैकिंग गेम ने भी चुनौती पेश की, लेकिन लक्ष्य ने अपनी हार के लिए अमेरिकी खिलाड़ी के स्मैश को जिम्मेदार नहीं ठहराया। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी खिलाड़ी के अटैकिंग खेल की वजह से उन पर दबाव था, तो लक्ष्य ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं था। वे अच्छे स्मैश थे।"

लक्ष्य ने कहा, "पूरे मैच में उनका दबदबा रहा। मैं पिछड़ने के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहा था। मेरे पास मौके थे। मैं स्कोर के अंतर को कम करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आखिरकार, प्वाइंट्स वही जीत रहे थे। मैं कई बार दबाव में खेल रहा था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य ने आगे कहा कि शटल की गति की वजह से प्वाइंट जीतना मुश्किल हो रहा था, खासकर लंबी रैलियों के दौरान। उन्होंने कहा, "रैलियां लंबी थीं। मुझे लगता है कि दूसरे दिनों की तुलना में, आज 'ड्रिफ्ट' (हवा का बहाव) का खेल पर उतना असर नहीं था। आप स्कोरलाइन देख सकते हैं। मुकाबला बराबरी का था। रणनीति वही रही क्योंकि वह अपने अटैक और डिफेंस, दोनों में काफी मजबूत था। मुझे ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। साथ ही, खेल थोड़ा धीमा था। ऐसे में आपको आमतौर पर शॉट में वह जोर (पंच) नहीं मिल पाता। आप शॉट को उतनी अच्छी तरह से फिनिश नहीं कर पाते।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार