साउथ कोरिया की एन से-यंग ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में चीन की वांग झियी को 21-13, 18-21, 21-10 से मात दी। डिफेंडिंग चैंपियन को शिकस्त देकर एन से-यंग ने सीजन का अपना 11वां टाइटल जीत लिया है।

Advertisement

इसी के साथ एन से-यंग ने एक सीजन में सर्वाधिक टाइटल जीतने के मामले में जापानी मेंस सिंगल्स लीजेंड केंटो मोमोटा की बराबरी कर ली है।

Advertisement

96 मिनट तक चले इस रोमांचक मैच को जीतने के बाद एन ने कहा, "मैं सच में बहुत खुश और खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं।" वहीं, खिताबी मुकाबले को गंवाने के बाद वांग झियी ने स्वीकारा है कि इस मुकाबले में उनकी ऊर्जा कम हो गई थी, जिसकी वजह से गलतियां हुईं।

दूसरी ओर, मेंस सिंगल्स फाइनल में उलटफेर देखने को मिला। फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने चीन के नए वर्ल्ड चैंपियन शि यूकी को 21-19, 21-9 से शिकस्त दी। साल 2018 में टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से पहली बार किसी फ्रांसीसी खिलाड़ी ने यह खिताब जीता है।

23 वर्षीय पोपोव ने सीजन के आखिर में खेले गए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पोपोव ने अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां जापान के कोडाई नाराओका को मात दी।

मेंस डबल्स में साउथ कोरिया के डिफेंडिंग चैंपियन किम वोन-हो और सियो सेउंग-जे ने लियांग वेइकेंग और वांग चांग को 21-18, 21-14 से मात दी।

Advertisement

वहीं, महिला डबल्स फाइनल में साउथ कोरिया की बाएक हा-ना और ली सो-ही ने जापान की युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो को 21-17, 21-11 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

मिक्स्ड डबल्स में फेंग यानझे-हुआंग डोंगपिंग की जोड़ी ने जियांग झेनबैंग-वेई याक्सिन की जोड़ी के खिलाफ एक ऑल-चाइनीज फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

वहीं, महिला डबल्स फाइनल में साउथ कोरिया की बाएक हा-ना और ली सो-ही ने जापान की युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो को 21-17, 21-11 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यह लगातार चौथा साल है जब चीन ने सीजन के आखिर में होने वाले टूर्नामेंट में मिक्स्ड डबल्स इवेंट अपने नाम किया है। इससे पहले ओलंपिक चैंपियन झेंग सिवेई और हुआंग याकिओंग ने तीन बार यह खिताब जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार