एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और आइची-नागोया एशियन गेम्स से पहले घरेलू इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के कैलेंडर में बदलाव किया है, ताकि होनहार एथलीट्स को मुकाबले के अधिक मौके मिल सकें।

Advertisement

शनिवार को बदले हुए शेड्यूल की घोषणा करते हुए, एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने बताया कि ये बदलाव उन एथलीट्स को ध्यान में रखकर किए गए हैं जो इन दो बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए क्वालीफाई करने से बहुत कम अंतर से चूक गए थे।

Advertisement

सागू ने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का शेड्यूल उन होनहार एथलीट्स को मद्देनजर रखकर बदला गया है, जो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। जिन मुकाबलों का शेड्यूल बदला गया है, उनके वेन्यू वही रहेंगे।"

बदले हुए कैलेंडर के तहत, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का 13वां लेग 14 अगस्त से बदलकर 18 अगस्त कर दिया गया है। 14वें लेग को 9 दिन आगे बढ़ाकर 16 अगस्त से 25 अगस्त कर दिया गया है। 15वां लेग, 29 अगस्त के बजाय 2 सितंबर को होगा।

सागू ने सीजन के आखिरी इवेंट में भी बदलाव की घोषणा की, जो अब पहले तय समय से दो दिन पहले होगा। एएफआई अध्यक्ष ने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का फाइनल 12 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को होगा। जापान एशियन गेम्स में जाने वाले सभी एथलीट सीरीज के फाइनल लेग में हिस्सा लेंगे।"

एएफआई चीफ ने कहा कि फाइनल एक निमंत्रण-आधारित मुकाबला होगा। एथलीट्स का चयन उनकी रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का फाइनल लेग इनविटेशन पर आधारित है। एथलीट्स को उनके संबंधित इवेंट्स में उनकी रैंकिंग के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा।"

Advertisement

सागू ने सीजन के आखिरी इवेंट में भी बदलाव की घोषणा की, जो अब पहले तय समय से दो दिन पहले होगा। एएफआई अध्यक्ष ने कहा, "इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का फाइनल 12 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को होगा। जापान एशियन गेम्स में जाने वाले सभी एथलीट सीरीज के फाइनल लेग में हिस्सा लेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

यह बदलाव भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद किया गया है। इस बीच, इंटरनेशनल सीजन की तैयारियां भी चल रही हैं। भारतीय एथलीट्स का पहला ग्रुप शनिवार को यूरोप के लिए रवाना होगा, ताकि वे कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बना सकें। ये गेम्स 23 जुलाई को ग्लासगो में शुरू होंगे। एथलीट्स का दूसरा ग्रुप अगले हफ्ते की शुरुआत में रवाना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार