दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की प्लेयर शुआई झांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली है।

Advertisement

इस जीत के साथ सबालेंका का इस सीजन में हार्ड कोर्ट पर रिकॉर्ड 25-1 हो गया है। वह 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद एक सीजन में हार्ड कोर्ट पर सबसे कम समय में 25 जीत हासिल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। डब्ल्यूटीए टूर पर झांग के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब 5-1 का हो गया है; उन्होंने झांग के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच सीधे सेटों में जीते हैं।

दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी को हार का कोई खास खतरा नहीं दिखा, लेकिन झांग ने उन्हें पूरे मैच के दौरान दबाव में रखा। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के मुताबिक, सबालेंका को आखिरी गेम में एक ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार बचाव किया और लगातार तीन प्वाइंट जीतकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

सबालेंका का अगला मुकाबला 16वीं वरीयता प्राप्त रूसी प्लेय एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा। अलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उन्हें 5-4 की मामूली बढ़त हासिल है। वहीं, दो बार की चैंपियन अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच में रूसी-उज़्बेकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया।

ओंटारियो की राजधानी टोरंटो में पेगुला का यह तीसरे राउंड का मैच चार दिनों में उनका तीसरा मुकाबला था और उन्हें आराम का एकमात्र दिन यात्रा के लिए मिला था। हालांकि, कम तैयारी के बावजूद अमेरिकी खिलाड़ी ने सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दिया। 32 वर्षीय पेगुला का अगला मुकाबला डायना श्नाइडर से होगा। उन्होंने एक हफ्ते पहले वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में श्नाइडर को शिकस्त दी थी।

सबालेंका का अगला मुकाबला 16वीं वरीयता प्राप्त रूसी प्लेय एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा। अलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में उन्हें 5-4 की मामूली बढ़त हासिल है। वहीं, दो बार की चैंपियन अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच में रूसी-उज़्बेकिस्तानी टेनिस खिलाड़ी कामिला राखिमोवा को 6-4, 6-0 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

डबल्स ड्रॉ में, गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और उनकी नई जोड़ीदार एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को कोको गॉफ और कैटी मैकनेली के खिलाफ पहले राउंड के मैच में हार का सामना करना पड़ा। लेला एनी और बियांका जोली फर्नांडीज को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिली थी, लेकिन वे पहले ही राउंड में एलिस मर्टेंस और डायना श्नाइडर से 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गईं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार