करनदीप कोचर ने इंटरनेशनल सीरीज जापान में एक मजबूत फिनिशिंग राउंड खेलते हुए इंटरनेशनल सीरीज इवेंट में अपने करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। एशियन टूर में दो बार रनर-अप रह चुके हैं कोचर ने फाइनल राउंड में 4-अंडर 67 का स्कोर बनाया, जिसमें उनके आखिरी तीन होल्स पर बर्डी शामिल थीं। इसके साथ ही वे संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

Advertisement

इस साल एशियन टूर में अपनी तीन शुरुआत में यह उनका दूसरा टॉप-5 प्रदर्शन था। इंटरनेशनल सीरीज इवेंट्स को एशियन टूर में भी गिना जाता है, जबकि इंटरनेशनल सीरीज की अपनी अलग रैंकिंग होती है, जिसमें विजेता को एलआईवी लीग में जगह मिलती है।

Advertisement

यह चार दिनों में कोचर का तीसरा बोगी-फ्री राउंड था, और केवल उनका तीसरा राउंड (73) ही उन्हें थोड़ा भारी पड़ा। कोचर ने इस हफ्ते का समापन 12-अंडर पार (67-65-73-65) के स्कोर के साथ किया।

आईजीपीएल के स्टार कोचर ने दिन की शुरुआत चौथे होल पर एक शुरुआती बर्डी के साथ की और हाफवे मार्क (टर्न) तक वे 1-अंडर पार पर थे। कोचर ने अपने फाइनल राउंड का समापन लगातार तीन बर्डी के साथ किया, जिससे वे दक्षिण कोरिया के होंगटेक किम के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

जीव मिल्खा सिंह इस हफ्ते कट बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय खिलाड़ी थे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने फाइनल राउंड में इवन पार 71 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 70वां स्थान हासिल किया। इस पूरे हफ्ते उनका स्कोर 6-ओवर पार (72-69-78-71) रहा।

ट्रैविस स्मिथ ने इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन को साल के पहले इंटरनेशनल सीरीज इवेंट में भी जारी रखा। उन्होंने आखिरी होल पर ईगल बनाकर एक स्ट्रोक से जीत हासिल की। उनका कुल स्कोर 15-अंडर पार (71-66-68-64) रहा, जिससे उन्होंने एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। वे इंटरनेशनल सीरीज की स्टैंडिंग्स में भी सबसे आगे चल रहे हैं।

Advertisement

थाईलैंड के पवित तांगकामोलप्रासर्ट 14-अंडर पार (67-71-70-62) के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने फाइनल दिन 9-अंडर 62 का शानदार राउंड खेला, जिसमें 18वें होल पर बर्डी के साथ फिनिश करना भी शामिल था। इस साल एशियन टूर पर अपना तीसरा इवेंट खेलते हुए, कोचर ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है। इस भारतीय खिलाड़ी ने इसी साल फरवरी में फिलिपीन गोल्फ चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था।

इस हफ्ते मिली 74,300 यूएस डॉलर की इनामी रकम कोचर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी कमाई है, उनकी सबसे बड़ी कमाई 2023 बीएनआई इंडोनेशियाई मास्टर्स में दूसरे स्थान पर रहने पर मिली 1,65,000 यूएस डॉलर थी। कोचर ने 2025 के आखिर में आईजीपीएल दुबई इवेंट भी जीता था। कोचर अब एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में पाँचवें स्थान पर हैं।

अरामको चैंपियनशिप में, अदिति अशोक ने तीसरे राउंड में 4-ओवर 76 का स्कोर किया और एक राउंड बाक़ी रहते हुए टी-20 पर खिसक गईं। अदिति (74-71-76) का इस हफ़्ते का कुल स्कोर अब 5-ओवर पार है। मैदान में मौजूद अन्य भारतीय खिलाड़ी, प्रणवी उर्स (78) और अवनी प्रशांत (81), संघर्ष करती नजर आईं।

Advertisement

प्रणवी अब 13-ओवर पार पर हैं, जबकि अवनी 16-ओवर पार पर हैं। इस हफ्ते का एक दिन शेष रहते हुए, ये दोनों क्रमशः टी-69 और 73वें स्थान पर हैं। दीक्षा डागर इस हफ्ते की शुरुआत में ही 'कट' से बाहर हो गई थीं।

अरामको चैंपियनशिप में, अदिति अशोक ने तीसरे राउंड में 4-ओवर 76 का स्कोर किया और एक राउंड बाक़ी रहते हुए टी-20 पर खिसक गईं। अदिति (74-71-76) का इस हफ़्ते का कुल स्कोर अब 5-ओवर पार है। मैदान में मौजूद अन्य भारतीय खिलाड़ी, प्रणवी उर्स (78) और अवनी प्रशांत (81), संघर्ष करती नजर आईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

नेली कोर्डा ने 3-अंडर 69 का राउंड खेला, जिसमें 17वें और 18वें होल पर लगाई गई 'बर्डी' भी शामिल थी। इस प्रदर्शन की बदौलत वह अकेले दूसरे स्थान पर पहुंच गईं और आखिरी राउंड से पहले हमवतन अमरीकी खिलाड़ी कॉफलिन से अंकों का फासला घटाकर सिर्फ दो शॉट का कर दिया। नन्ना कोर्स्ट्ज मैडसेन और मियू यामाशिता 3-अंडर पार के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बराबरी पर रहीं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जीनो थिटिकुल ने 6-ओवर 78 का स्कोर किया, जिससे वह 8-ओवर पार के कुल स्कोर के साथ टी-38 पर रहीं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार