भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद स्नेह राणा के घर जश्न का माहौल है। परिवार का मानना है कि आज के दौर में बेटियां हर एक क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं, उन्हें पुरुषों से कमतर नहीं आंका जा सकता।
स्नेह राणा की मां विमला राणा ने आईएएनएस से कहा, "हमें बेहद खुशी है। मेरी बेटी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। आज वो मेहनत रंग लाई है।"
स्नेह राणा की बड़ी बहन रुचि नेगी ने कहा, "ये सभी महिलाओं की जीत है। यह महिला टीम के लिए बहुत ही बड़ा मंच था। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। हमें इसकी खुशी है। महिलाओं को अपने सपनों को जरूर पूरा करना चाहिए।"
स्नेह राणा के जीजा बीडीएस नेगी ने खुशी जताते हुए कहा, "मैं इस जीत के लिए पूरे देश को बधाई देता हूं। यह महिला सशक्तिकरण की जीत है। यह देश की बेटियों की जीत है। इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि बेटियां हर एक क्षेत्र में छा सकती हैं। हमारी बेटियों ने साबित किया है कि विश्व कप पर किसी एक देश का वर्चस्व नहीं रह सकता। जो भी सपने देखेगा, वो जरूर साकार होंगे। नामुमकिन कुछ भी नहीं है।"
स्नेह राणा की बड़ी बहन रुचि नेगी ने कहा, "ये सभी महिलाओं की जीत है। यह महिला टीम के लिए बहुत ही बड़ा मंच था। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। हमें इसकी खुशी है। महिलाओं को अपने सपनों को जरूर पूरा करना चाहिए।"
Also Read: LIVE Cricket Score
रविवार को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई थी। इसी के साथ भारत ने 52 रन से खिताब अपने नाम किया।