Manu Bhaker: भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। सरबजोत पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष इवेंट में मेडल नहीं जीत पाए थे, लेकिन उसके तीन बाद ही उन्होंने पिछली निराशा को भुलाते हुए, अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की।

Advertisement

अपने पहले ही ओलंपिक में सरबजोत ने मनु भाकर के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Advertisement

उनके कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत की सालों की कड़ी मेहनत आज रंग लाई।

मैच के बाद कोच अभिषेक राणा ने कहा, "यह एक अद्भुत पल है। सालों की कड़ी मेहनत आज रंग लाई। हालांकि हमें स्वर्ण नहीं मिला, लेकिन कांस्य पदक जीतना भी एक महत्वपूर्ण अनुभव है। यहां से हम एक नई यात्रा शुरू करेंगे और अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगे।"

उनके कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत की सालों की कड़ी मेहनत आज रंग लाई।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

भारत को पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो पदक मिले है, और यह दोनों पदक निशानेबाजी में ही मिले है। इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार