चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स के चौथे एडिशन के सातवें और आखिरी राउंड में बुधवार को भारत के अर्जुन एरिगैसी के साथ मैच ड्रॉ कराने के बाद फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा चैंपियन बने। फिरोजा को वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में खिताब जीतने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी। 41 चालों के बाद मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और फिरोजा ने सात राउंड में 4.5 प्वाइंट्स हासिल किए। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं गंवाया। इस दौरान दो जीत हासिल कीं और पांच मैच ड्रॉ खेले।

Advertisement

अंतिम दौर में प्रवेश करते समय अलीरेजा फिरोजा के पास भारत के अर्जुन एरिगैसी और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव पर आधे अंक की बढ़त थी। खिताबी दौड़ निर्णायक रूप से फिरोजा के पक्ष में तब झुक गई, जब अब्दुसत्तोरोव, जिन्हें खिताब की उम्मीद बनाए रखने के लिए काले मोहरों से हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, रूस के दिमित्री आंद्रेकिन के खिलाफ 37 चालों में हार गए।

अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के दौड़ से बाहर होने के बाद, फिरोजा को एरिगैसी के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। उन्होंने सुरक्षित रूप से खेल को 'रूक-एंड-पॉन' एंडगेम तक पहुंचाया और फिर प्वाइंट बांटकर खिताब अपने नाम कर लिया।

8 खिलाड़ियों वाले इस खास राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में 75 लाख रुपये की इनामी राशि और अहम फिडे सर्किट प्वाइंट दांव पर थे। इस जीत के साथ फिरोजा ने 25 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की।

अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के दौड़ से बाहर होने के बाद, फिरोजा को एरिगैसी के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। उन्होंने सुरक्षित रूप से खेल को 'रूक-एंड-पॉन' एंडगेम तक पहुंचाया और फिर प्वाइंट बांटकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश के लिए यह टूर्नामेंट भी निराशाजनक रहा। सात में से तीन गेम हारने के बाद वे दो प्वाइंट के साथ स्टैंडिंग में सबसे नीचे रहे। उन्होंने आखिरी राउंड में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हंस नीमन के साथ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट का समापन किया। सातवें राउंड के शेष मुकाबलों में निहाल सरीन और एम. प्राणेश का मैच ड्रॉ रहा, जबकि अब्दुसत्तोरोव पर आंद्रेइकिन की जीत ने फाइनल रैंकिंग तय करने में अहम भूमिका निभाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार