Chennaiyin FC: चेन्नईयिन एफसी का लक्ष्य इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन में जीत की लय को जारी रखना होगा। इस टीम का सामना गुरुवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ताजा प्रमोट किए गए मोहम्मडन एससी से होगा।

Advertisement

दो बार के आईएसएल चैंपियन ने कलिंगा स्टेडियम में ओडिशा एफसी पर 3-2 की रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Advertisement

टीम के हेड कोच ओवेन कॉयल चाहते हैं कि उनकी टीम अपनी लय बरकरार रखे क्योंकि वे 12 दिनों के ब्रेक के बाद सीजन के पहले घरेलू मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कॉयल ने प्री- मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "सबसे पहले, हम यहां (होम ग्राउंड) वापस आकर बहुत खुश हैं। अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है। हालांकि,टीम को मैच खेले 12 दिन हो गए हैं, लेकिन शेड्यूल हमारे पक्ष में रहा है। कुछ टीमों ने इस अवधि में तीन मैच खेले हैं, जबकि मोहम्मडन एससी ने दो मैच खेले हैं। लड़के फिर से खेलने के लिए उत्साहित हैं।"

ओडिशा के खिलाफ चेन्नईयिन के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ी लालरिनलियाना हनम्ते ने भी कोच की बातों को दोहराया और वह चेन्नईयिन एफसी के समर्थकों के सामने अपना पहला मैच खेलने के लिए बेताब हैं।

हनम्ते, सीजन के पहले मैच के लिए कॉयल की शुरुआती इलेवन में शामिल पांच नए खिलाड़ियों में से एक थे।

Advertisement

ओडिशा के खिलाफ चेन्नईयिन के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ी लालरिनलियाना हनम्ते ने भी कोच की बातों को दोहराया और वह चेन्नईयिन एफसी के समर्थकों के सामने अपना पहला मैच खेलने के लिए बेताब हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार