Chess Olympiad: भारत ने 46वें चेस ओलंपियाड 2026 का समापन दो मेडल के साथ किया। रविवार को खेले गए आखिरी राउंड के मुकाबलों में ड्रॉ के बाद पुरुष ओपन टीम ने सिल्वर, जबकि महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

भारतीय ओपन टीम हंगरी के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर रही। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हंगरी के ग्लेब डुडिन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अर्जुन एरिगासी ने पीटर लेको को हराकर भारत को प्वाइंट्स दिलाने में मदद की।

मेजबान उज्बेकिस्तान ने आखिरी राउंड में यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीता। मुखिद्दीन मदामिनोव ने रोमन देहतिआरोव को मात देकर उज्बेकिस्तान के लिए निर्णायक जीत हासिल की।

उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो प्वाइंट्स आगे रहकर अपना दूसरा चेस ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक पर सिल्वर मेडल जीता, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जर्मनी की जीत में मैथियास ब्लूबाउम ने जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराया।

भारतीय महिला टीम भी जॉर्जिया के खिलाफ आखिरी राउंड के मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद पोडियम पर रही। सविता श्री ने भारत के लिए अहम नतीजा हासिल किया। मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद उन्होंने जॉर्जिया की मेरी अराबिद्जे के साथ मैच ड्रॉ कराया। यह नतीजा भारत के तीसरे स्थान पर रहने और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए काफी था।

उज्बेकिस्तान ने भारत और जर्मनी से दो प्वाइंट्स आगे रहकर अपना दूसरा चेस ओलंपियाड खिताब जीता। भारत ने टाई-ब्रेक पर सिल्वर मेडल जीता, जबकि जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जर्मनी की जीत में मैथियास ब्लूबाउम ने जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने टाई-ब्रेक पर अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया से आगे रहकर महिला वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रतिष्ठित टीम इवेंट में भारत के शानदार प्रदर्शन का समापन 'डबल पोडियम फिनिश' के साथ हुआ, जिसमें ओपन और महिला, दोनों ही टीमों ने दुनिया की शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार