Chess World Cup: भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) आर. प्रगनानंद (ईएलओ 2,707) ने सोमवार को बाकू, अजरबैजान में अमेरिकी जीएम फैबियानो करुआना (2,782) को हराकर फिडे विश्व कप सेमीफाइनल के टाई-ब्रेक में बढ़त बना ली।
Also Read: Cricket History
पहले दो टाई-ब्रेक गेम ड्राॅ होने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने रेटिंग के आधार पर दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी करुआना को हरा दिया। प्रगनानंद अब फाइनल में प्रवेश करने से बस एक कदम दूर हैं, जहां उनका मुकाबला दुनिया के नंबर 1 और पूर्व विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा।