Chess World Cup: 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा गुरुवार को बाकू में आयोजित फिडे विश्व कप के फाइनल के टाई-ब्रेकर गेम में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हार गए।
Also Read: Cricket History
भारत के युवा चेस खिलाड़ी आर प्रगनानंदा का फिडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। गुरुवार को खेले गए टाईब्रेकर में उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने एक ड्रॉ और एक जीत से हराया। टाईब्रेकर का पहला रैपिड गेम नार्वे के खिलाड़ी ने 47 मूव के बाद जीता था। दूसरा गेम ड्रॉ रहा और कार्लसन विजेता बन गए।