भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की कोच रानी रामपाल ने एशिया कप में जीते गए ब्रॉन्ज मेडल को टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया है। वहीं, टीम की कप्तान स्वीटी कुजूर ने ब्रॉन्ज जीतने की खुशी जताई, लेकिन कहा कि गोल्ड मेडल नहीं जीत पाने का थोड़ा अफसोस भी है।

Advertisement

कप्तान स्वीटी ने माना कि टीम में गोल्ड जीतने की क्षमता थी, लेकिन फिर भी यह मेडल भविष्य के लिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा। भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा। पूल स्टेज में भारतीय टीम ने अपने तीनों ही मुकाबले जीते और टीम पहले स्थान पर रही। पूल स्टेज में भारतीय टीम ने 30 गोल किए और विपक्षी टीम को महज 2 गोल करने का मौका दिया।

Advertisement

हालांकि, भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चार क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 पर रखने के बाद भारतीय टीम को शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय टीम ने कोरिया को 3-0 से हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया और टूर्नामेंट का अंत तीसरे स्थान पर रहते हुए किया।

कप्तान स्वीटी ने माना कि टीम में गोल्ड जीतने की क्षमता थी, लेकिन फिर भी यह मेडल भविष्य के लिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा। भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा। पूल स्टेज में भारतीय टीम ने अपने तीनों ही मुकाबले जीते और टीम पहले स्थान पर रही। पूल स्टेज में भारतीय टीम ने 30 गोल किए और विपक्षी टीम को महज 2 गोल करने का मौका दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रॉन्ज मेडल के लिए कोरिया के खिलाफ हुए मुकाबले में संदीपा कुमारी (2वें मिनट), कैप्टन स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने भारतीय टीम की तरफ से गोल किया। कप्तान स्वीटी ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, "हम खुश हैं, लेकिन साथ ही थोड़े निराश भी हैं क्योंकि हमने जो गोल अपने लिए तय किया था, उसे पूरी तरह हासिल नहीं कर पाए। हमें विश्वास था कि हमारी टीम गोल्ड मेडल जीतने के काबिल है, लेकिन हम अपनी ही गलतियों की वजह से पीछे रह गए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार