Coco Gauff: अमेरिका की कोको गॉफ ने शनिवार को पेरिस में तीन सेटों के रोमांचक फाइनल में विश्व की नंबर 1 आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन महिला एकल खिताब जीता। इक्कीस वर्षीय खिलाड़ी ने कोर्ट फिलिप-चैटियर पर दो घंटे 38 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 78 मिनट के नाटकीय पहले सेट को टाईब्रेक पर गंवाने के बाद पूरी ताकत से वापसी की और 6-7(5), 6-2, 6-4 से जीतकर पहला रोलां-गैरो खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2023 में वह अमेरिकन ओपन जीत चुकी हैं।

Advertisement

पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद कोको गॉफ ने दमदार वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता। यह उनका पहला फ्रेंच ओपन खिताब है। यह दूसरा मौका है जब विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त कोको ने सबालेंका को ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हराया है। साल 2023 यूएस ओपन फाइनल में भी कोको ने सबालेंका को हराया था।

Advertisement

इस जीत के साथ 21 वर्षीय कोको गॉफ ने रोलां गैरो में इगा स्वियातेक से 2022 के फाइनल में मिली हार की भरपाई भी कर ली। सबालेंका लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारी हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मैडिसन कीज से हारी थीं।

पहला सेट गंवाने के बाद कोको गॉफ ने जोरदार वापसी की और अगले दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। सबालेंका की तरफ से 70 गलतियां हुई, जबकि गॉफ ने संभलकर खेला और दो साल पहले फ्लशिंग मीडोज की तरह यहां जीत दर्ज की। बेलारूस की सबालेंका ने साल 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। इस जीत के साथ गॉफ ने सबालेंका के खिलाफ अपना रिकॉर्ड मजबूत कर लिया।

इस जीत के साथ 21 वर्षीय कोको गॉफ ने रोलां गैरो में इगा स्वियातेक से 2022 के फाइनल में मिली हार की भरपाई भी कर ली। सबालेंका लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारी हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मैडिसन कीज से हारी थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार