कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में हुई थी। हर चार साल के बाद इस खेल का आयोजन होता है। ये निरंतरता एक बार टूटी थी, जब 1938 के बाद ये खेल 12 साल के बाद 1950 में हुए थे। 1950 से हर 4 साल के बाद ये खेल आयोजित होते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक 22 संस्करण आयोजित हो चुके हैं। 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां संस्करण स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होना है।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 दल हिस्सा लेते हैं। इसमें 56 दल अलग-अलग राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि 16 दल आश्रित क्षेत्र, अलग-अलग ब्रिटिश होम नेशंस (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड) का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स ने हर संस्करण में भाग लिया है।

ओलंपिक के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स एथलेटिक्स का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक मंच है। कॉमनवेल्थ की सफलता किसी भी राष्ट्र की खेल की ताकत को प्रदर्शित करता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पांच सबसे सफल देशों की बात करें तो पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड, तीसरे स्थान पर कनाडा, चौथे स्थान पर भारत और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड है।

ओलंपिक के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स एथलेटिक्स का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक मंच है। कॉमनवेल्थ की सफलता किसी भी राष्ट्र की खेल की ताकत को प्रदर्शित करता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका कुल 416 पदकों के साथ छठे, स्कॉटलैंड 502 पदकों के साथ सातवें, केन्या 258 पदकों के साथ आठवें, नाइजीरिया 271 पदकों के साथ नौवें और वेल्स 334 पदकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। केन्या और नाइजीरिया के स्वर्ण अधिक हैं। इसलिए पदक तालिका में उन्हें वेल्स से ऊंची रैंक मिली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार