Confident Gujarat Giants: गुजरात जायंट्स का प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 में अब तक प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, लेकिन बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ बुधवार को इस टीम ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में यह उनकी 9 मैचों में मात्र दूसरी जीत है।

Advertisement

गुजरात जायंट्स, जो फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। उन्हें उम्मीद होगी कि इस जीत से उनकी स्थिति थोड़ी बेहतर हो।

Advertisement

टीम काफी खुश है और उनके सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक गुमान सिंह ने कहा, "बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। हमने डिफेंस और अटैक दोनों में अच्छा खेला। कोच ने मुझे फ्री और खुलकर खेलने के लिए कहा, जिससे मुझे काफी मदद मिली।"

गुमान ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मैच 17 अंकों के साथ समाप्त किया और उन्होंने अब तक 9 मैचों में 65 अंक बनाए हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ अगले मैच को देखते हुए गुमान ने कहा, "हमें आज की तरह ही खेलना होगा। गुजरात जायंट्स को बिना किसी दबाव के खेलना होगा और हम भी मैट पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

कोच राम मेहर सिंह ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि कोई भी टीम कमजोर है। पीकेएल सीजन 11 में सभी टीमें बहुत मजबूत हैं, चाहे पॉइंट टेबल कुछ भी कहे। हार से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है और अगर डिफेंडर और अटैकर दोनों अच्छा खेलते हैं, तो हम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

Advertisement

कोच ने आगे कहा कि यह किसी एक खिलाड़ी की बात नहीं है, बल्कि पूरी टीम की बात है।

कोच राम मेहर सिंह ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि कोई भी टीम कमजोर है। पीकेएल सीजन 11 में सभी टीमें बहुत मजबूत हैं, चाहे पॉइंट टेबल कुछ भी कहे। हार से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है और अगर डिफेंडर और अटैकर दोनों अच्छा खेलते हैं, तो हम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार