FC Goa: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मुख्य कोच मनोलो मार्केज 2025-26 सीजन के लिए एफसी गोवा के कोच बने रहेंगे। टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

Advertisement

मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के साथ ही एफसी गोवा के कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे थे। मार्केज ने 2024 में हेड कोच के रूप में 2 साल के लिए एफसी गोवा के साथ करार किया था।

Advertisement

मनोलो मार्केज ने कहा, "मैं पिछले दो सीजन में बहुत खुश था, जहां टीम ने हर साल लगातार सुधार दिखाया। क्लब जिस स्तर के संगठन के साथ काम करता है, वह भारतीय क्लब फुटबॉल में आम तौर पर देखने को नहीं मिलता, जिससे एफसी गोवा एक बहुत ही खास क्लब बन गया। मेरे लिए यह स्पष्ट था कि अगर मुझे भारत में बने रहना है, तो एफसी गोवा के साथ ही रहना होगा।"

एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में भारत की खराब शुरुआत के बाद पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच पद से मनोलो मार्केज को हटाया जाना लगभग तय हो गया था। भारतीय टीम ने शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं, हांगकांग के खिलाफ टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

स्पेन के मनोलो मार्केज की कोचिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 8 मैच खेली, जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई।

मार्केज 2020-21 इंडियन सुपर लीग सीजन से पहले हैदराबाद एफसी की कमान संभालने के लिए भारत आए थे, जहां उन्होंने 2022 में इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता। हैदराबाद के साथ अपने तीन वर्षों में, मार्केज ने 74 मैचों की कमान संभाली, जिनमें से उन्होंने 37 जीते और 21 ड्रॉ रहे। इसके बाद उन्होंने एफसी गोवा की कमान संभाली और उन्हें सुपर कप जीत दिलाई।

Advertisement

स्पेन के मनोलो मार्केज की कोचिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 8 मैच खेली, जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

एफसी गोवा आगामी सीज़न की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारतीय फुटबॉल पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन करने वाली आईएमजी रिलायंस की सहायक कंपनी फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ अपने समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर रुकी हुई बातचीत के कारण आईएसएल के आगामी 2025-26 सीजन को स्थगित कर दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार