कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को महिला बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम वर्ग) ने भी देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया। एसईसी हॉल-5 में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है।

Advertisement

राजस्थान से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचने वाली पहली महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी को पहले राउंड में पांच में से तीन जजों ने 10-10 अंक दिए, जबकि दूसरे राउंड में उन्हें चार जजों से पूरे अंक मिले। इस राउंड में न्यूजीलैंड की मुक्केबाज हेंडरसन को वॉर्निंग के चलते एक अंक गंवाना पड़ा। तीसरे राउंड में तीन जजों ने अरुंधति के पक्ष में अपना फैसला दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनका लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए गोल्ड मेडल की दौड़ को आगे बढ़ाना होगा।

अरुंधति चौधरी ऐसी पांचवीं भारतीय हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उनसे पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह और साक्षी ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में अंतिम चार में जगह बनाई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनका लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए गोल्ड मेडल की दौड़ को आगे बढ़ाना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बुधवार को अरुंधि से पहले, महिला 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में साक्षी ने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार