कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

Advertisement

एसईसी हॉल-5 में खेले गए इस मुकाबले में साक्षी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीनों राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाए रखा। पांचों जजों ने मुकाबला साक्षी के पक्ष में दिया और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय के आधार पर विजेता घोषित किया।

सभी जजों ने साक्षी को 29 अंक दिए, जबकि फ्रायर्स को 25 से 27 अंकों के बीच अंक मिले। दूसरे राउंड में फ्रायर्स का एक अंक चेतावनी के कारण काटा गया, जिससे भारतीय मुक्केबाज की बढ़त और मजबूत हो गई।

इस जीत के साथ साक्षी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, इसलिए उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। अब साक्षी अपनी अगली बाउट जीतकर गोल्ड मैच तक पहुंचना चाहेंगी।

साक्षी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चौथी भारतीय बॉक्सर हैं; उनसे पहले प्रीति, प्रिया और जादुमनी सिंह भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में अंतिम चार में जगह बना चुके हैं।

प्रिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किग्रा सेमीफाइनल में शानदार एंट्री की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को प्वाइंट्स के आधार पर 4-1 से हराया।

साक्षी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चौथी भारतीय बॉक्सर हैं; उनसे पहले प्रीति, प्रिया और जादुमनी सिंह भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में अंतिम चार में जगह बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मंगलवार देर रात पुरुषों के 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जादुमनी सिंह ने म्वाले म्वेंगो को मात दी। जादुमनी ने संयमित और तकनीकी रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स के आधार पर 5-0 से एकतरफा जीत हासिल की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार