Commonwealth Games: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। भारत ने कुल 39 मेडल जीते, जिसमें 13 गोल्ड मेडल शामिल रहे। सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उन्हें बधाई दी।

Advertisement

सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अस्मिता डे, हर्ष सिंह, प्रीति पवार, जैस्मिन लेम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवास, अंकुश पंघाल और सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, यामिनी मौर्या, लवलीना बोरगोहेन, नरेंद्र बेरवाल, पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता है। तेजस्विन शंकर, यशवीर सिंह, सेल्वा प्रभु, उन्नति शर्मा और गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।"

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "इन खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीते हैं। भारत ने मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया है। इन खेलों में हमारी महिलाओं ने अपनी असाधरण प्रतिभा का परिचय देते हुए 8 गोल्ड समेत 16 मेडल जीते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण भारत के अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। कल क्लोजिंग सेरेमनी के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का बैटन भारत को सौंप दिया गया है।"

सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अस्मिता डे, हर्ष सिंह, प्रीति पवार, जैस्मिन लेम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवास, अंकुश पंघाल और सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, यामिनी मौर्या, लवलीना बोरगोहेन, नरेंद्र बेरवाल, पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता है। तेजस्विन शंकर, यशवीर सिंह, सेल्वा प्रभु, उन्नति शर्मा और गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार रहा। देश ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारतीय मुक्केबाजों ने पहली बार गेम्स में 7 गोल्ड समेत कुल 10 मेडल जीते। वहीं, लॉन्ग डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह एक कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले ट्रैक एंड फील्ड में पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने 10 हजार मीटर में सिल्वर के बाद 5 हजार मीटर की रेस में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार