भारत के टॉप लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने ग्लासगो में पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को कड़े मुकाबले में हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा, लेकिन पुतुल ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। मौजूदा एशियाई चैंपियन सोनोवाल ने पहला सेट 7-5 से जीतकर बढ़त बनाई। हालांकि, सेसिल अलेक्जेंडर ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 8-6 से जीता और मैच को टाई-ब्रेकर तक पहुंचा दिया। इसके बाद सोनोवाल ने टाई-ब्रेक 1-0 से जीतकर जीत पक्की की।

भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला शनिवार को सेक्शन डी के मैच में मलेशियाई खिलाड़ी से होगा। इससे पहले गुरुवार को, सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड बॉल्स हॉल ऑफ फेम में शामिल रयान बेस्टर को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने डेब्यू पर बड़ा उलटफेर किया और बॉल्स प्रतियोगिता में भारत की शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया।

सोनोवाल ने सेक्शन डी में अपने अभियान की शुरुआत कनाडा के बेस्टर को हराकर की। यह रोमांचक मुकाबला आखिरी क्षणों तक चला और इसका फैसला टाई-ब्रेकर में हुआ। सेक्शन डी के राउंड 1 में मैच 2 के रेगुलर समय में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद सोनोवाल ने टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज की।

भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला शनिवार को सेक्शन डी के मैच में मलेशियाई खिलाड़ी से होगा। इससे पहले गुरुवार को, सोनोवाल ने पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड बॉल्स हॉल ऑफ फेम में शामिल रयान बेस्टर को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने डेब्यू पर बड़ा उलटफेर किया और बॉल्स प्रतियोगिता में भारत की शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रयान बेस्टर काफी अनुभवी खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड आउटडोर चैंपियनशिप में सिंगल्स और पेयर्स में सात मेडल जीते हैं, जिसमें 2023 के संस्करण में सिंगल्स और पेयर्स में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। हालांकि, मौजूदा एशियाई चैंपियन सोनोवाल ने बेस्टर के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार