Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय बॉक्सरों ने तीसरा मेडल पक्का कर लिया है। एसईसी हॉल-5 में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सचिन सिवाच ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में 5-0 से मात दी।

Advertisement

पहले राउंड में सभी 5 जजों ने सचिन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। इसके बाद अगला राउंड भी इसी तरह के नतीजे पर खत्म हुआ। हालांकि, तीसरे राउंड में ट्रेजर मोरेमी एक जज को प्रभावित करने में सफल रहे, लेकिन शेष चार जजों ने फैसला सचिन के पक्ष में सुनाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ सचिन सिवाच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका लक्ष्य अगला मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल मैच तक पहुंचना होगा।

सचिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले छठे भारतीय मुक्केबाज बने गए हैं। उनसे पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह, साक्षी और अरुंधति चौधरी ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के अंतिम चार में जगह बना ली है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ सचिन सिवाच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका लक्ष्य अगला मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल मैच तक पहुंचना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बुधवार को सचिन से पहले साक्षी और अरुंधति ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित किए। महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में साक्षी ने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5-0 से हराया, जिसके बाद अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार