भारत और रूस के संबंध ऐतिहासिक रहे हैं। दोनों देशों ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा है। राजनयिक के साथ सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए भारत और रूस में दूतावास कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इन कार्यक्रमों से दोनों देशों के लोगों को करीब आने का मौका मिलता है। नई दिल्ली स्थित रूस के दूतावास ने रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया था।

Advertisement

इस आयोजन में रूस के दूतावास के बड़े अधिकारियों के साथ ही दिल्ली और भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने भाग लिया। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने इसे न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि भारत-रूस संबंधों को मजबूत रखने की दिशा में अहम बताया।

Advertisement

भारत में रूसी दूतावास में मिनिस्टर काउंसलर और डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा, "यह रैली एक परंपरा बन गई है। हमें उम्मीद है कि अगले साल, जब हम राजनयिक संबंधों की 80वीं सालगिरह मनाएंगे, तो यह संख्या बढ़ेगी।"

रूसी दूतावास के प्रेस सचिव प्रवक्ता पेट्र सिजोव ने कहा, "इस रेस में मैं और भी लोगों को इकट्ठा करना चाहता हूं। फिलहाल हमारे पास भारत के अलग-अलग हिस्सों से आए लगभग 700 लोग हैं।"

भारत में रूसी दूतावास में मिनिस्टर काउंसलर और डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा, "यह रैली एक परंपरा बन गई है। हमें उम्मीद है कि अगले साल, जब हम राजनयिक संबंधों की 80वीं सालगिरह मनाएंगे, तो यह संख्या बढ़ेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि "रूस के दूतावास द्वारा शुरू की गई यह एक बहुत अच्छी पहल है। इसका उद्देश्य रूस और भारत की सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। मुझे लगता है कि उन्हें ऐसे और भी आयोजन करना चाहिए।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार