दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का 84वां संस्करण आयोजित किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम 'नशा मुक्त भारत' रखी गई थी। साइकिल रैली के जरिए युवाओं को फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर साइकिल चलाई और साथ ही योग व अन्य फिटनेस गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

2026 की एशियन यू-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट संजना ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आज मैं फिट इंडिया मूवमेंट के 84वें संस्करण में शामिल होने आई हूं। यह अभियान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों और युवाओं को एक साथ लाता है। फिट इंडिया मूवमेंट को साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जन आंदोलन के रूप में शुरू किया था और अब केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।"

फिट इंडिया चैंपियन और सर्टिफाइड फिटनेस एवं न्यूट्रिशन कोच सपना गोमला ने कहा, "यह प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया एक शानदार कदम है। नशा मुक्त भारत के विजन के जरिए यह हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है। अगर हमारा देश नशे से मुक्त रहेगा तो युवा अपने करियर, अपने स्वास्थ्य, अपने परिवार और अपने सपनों पर ध्यान दे पाएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि नशा मुक्त भारत एक बहुत जरूरी पहल है।"

2026 की एशियन यू-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट संजना ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आज मैं फिट इंडिया मूवमेंट के 84वें संस्करण में शामिल होने आई हूं। यह अभियान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों और युवाओं को एक साथ लाता है। फिट इंडिया मूवमेंट को साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जन आंदोलन के रूप में शुरू किया था और अब केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने कहा, "मेरे हिसाब से यह भारत सरकार की सबसे बेहतरीन पहलों में से एक है। आज जिस तरह से इसे आयोजित किया गया वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। मैंने खुद देखा कि हजारों युवा साइकिलिंग, योग और अन्य फिटनेस गतिविधियों में शामिल हुए। यह किसी प्रोफेशनल कॉरपोरेट इवेंट जैसा लगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करता हूं. जिन्होंने 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया और यह तब से लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार