मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'संडे ऑन साइकिल' के 56वें संस्करण का आयोजन किया गया। आयोजन में केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ही पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद शामिल हुए। कार्यक्रम में साइकिलिंग को फिटनेस के जरिए नेतृत्व और प्रदूषण के समाधान के तौर पर प्रमोट किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "एक साल पहले जब 'संडे ऑन साइकिल' की शुरुआत हुई थी, तब पूरे देश में 240 स्थानों पर इसका आयोजन हुआ था। आज 15,000 से अधिक स्थानों पर 'संडे ऑन साइकिल' के माध्यम से युवा फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में भाग लेने आए हुए देश के युवा नेता जुड़े हैं। युवा देश के भविष्य हैं।"

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साइकिल हमें संतुलन सिखाती है। नेतृत्व में भी संतुलन बहुत जरूरी है। कब धैर्य रखना है, कब धीमे चलना है और कब तेज चलना है, हम साइकिलिंग से सीख सकते हैं। साइकिलिंग के साथ जुड़कर आप खुद को फिट रख सकते हैं। आप फिट होंगे, स्वस्थ होंगे, तभी देश को नेतृत्व दे पाएंगे।

उपस्थित लोगों से अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप फिट इंडिया ऐप को डाउनलोड करिए। ऐप पर साइकिलिंग रिकॉर्ड होगी और आपको कार्बन क्रेडिट मिलेगी। साइकिलिंग प्रदूषण को दूर करने का भी एक जरिया है। अगर आपका कार्यालय नजदीक है, तो साइकिल से भी आप जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साइकिल हमें संतुलन सिखाती है। नेतृत्व में भी संतुलन बहुत जरूरी है। कब धैर्य रखना है, कब धीमे चलना है और कब तेज चलना है, हम साइकिलिंग से सीख सकते हैं। साइकिलिंग के साथ जुड़कर आप खुद को फिट रख सकते हैं। आप फिट होंगे, स्वस्थ होंगे, तभी देश को नेतृत्व दे पाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

देश भर से एकत्रित युवा डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ही लिएंडर पेस और पुलेला गोपीचंद के साथ मिलकर काफी उत्साहित नजर आए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार