18 अक्टूबर, 2023 की तारीख शायद उरुग्वे के फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार तारीख में से एक है। इसी तारीख को उरुग्वे ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में वो कर दिखाया था, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। उरुग्वे ने 22 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्राजील को हराया था। उरुग्वे की इस ऐतिहासिक जीत के नायक प्रमुख स्ट्राइकर डार्विन नुनेज रहे थे।

Advertisement

नुनेज द्वारा किए गए मैच में उस पहले गोल पर उरुग्वे के तमाम फैंस खुशी से झूम उठे थे। एक गोल दागने के साथ ही मुकाबले में दूसरे गोल करने में भी नुनेज ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मुकाबले ने इंटरनेशनल स्टेज पर डार्विन नुनेज को पहचान दिलाने का काम किया था और उरुग्वे का नया सुपरस्टार बना दिया था।

Advertisement

हालांकि, नुनेज का यह सफर मुश्किलों से भरा रहा। नुनेज का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। उनकी मां बोतलें बेचकर दो वक्त की रोटी का गुजारा किया करती थी, जबकि नुनेज के पिता मजदूर थे। कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते थे कि मां को भूखे पेट रहकर अपने दोनों बेटों को खाना खिलाना पड़ता था।

उरुग्वे के आर्टिगास में जन्मे नुनेज जिस इलाके में रहते थे, वहां अक्सर बाढ़ का खतरा मंडराता रहता था। हालांकि, नुनेज के अंदर शुरुआत से ही फुटबॉल खेलने की चाहत थी और वह इस खेल के दम पर अपने परिवार को इस गरीबी से बाहर निकालना चाहते थे। नुनेज ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय क्लब आर्टिगास की युवा एकेडमी के साथ की थी। इस क्लब के साथ फुटबॉल की बारीकियां सीखने के बाद वह 2016 में पेनरोल क्लब के साथ 17 साल की उम्र में जुड़े। इसके बाद नुनेज का खेल दिन-प्रतिदिन बेहतर होता गया।

2018 में उन्होंने पेनरोल की ओर से अपना डेब्यू किया और जल्द ही टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। 2019 में वह स्पेन की टीम अल्मेरिया के साथ जुड़े। पहले ही सीजन में नुनेज अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने 32 मुकाबलों में 16 गोल किए। नुनेज ने 25 मार्च, 2019 को उरुग्वे की ओर से एक दोस्ताना मैच में पेरू के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।

मैदान पर उतरते ही महज 5 मिनट के अंदर नुनेज ने गोल करते हुए हर तरफ अपने नाम की सनसनी फैला दी। नुनेज पर पुर्तगाल के दिग्गज क्लब बेनफिका की जल्द ही नजर पड़ी और वह इस युवा खिलाड़ी के खेल का दीवाना हो गया। क्लब ने नुनेज को 213 करोड़ रुपये में खरीदा। बेनफिका की ओर से दो सीजन में नुनेज ने 85 मुकाबलों में 48 गोल किए।

Advertisement

2018 में उन्होंने पेनरोल की ओर से अपना डेब्यू किया और जल्द ही टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। 2019 में वह स्पेन की टीम अल्मेरिया के साथ जुड़े। पहले ही सीजन में नुनेज अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने 32 मुकाबलों में 16 गोल किए। नुनेज ने 25 मार्च, 2019 को उरुग्वे की ओर से एक दोस्ताना मैच में पेरू के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, फीफा विश्व कप 2026 के क्वालिफायर में उनका दमदार खेल देखने को मिला। उन्होंने 5 गोल करते हुए उरुग्वे की टीम को विश्व कप का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उरुग्वे को अपने स्ट्राइकर से अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार प्रदर्शन की आस होगी। नुनेज को उरुग्वे का ट्रंप कार्ड माना जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार