केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को रोशनआरा क्लब में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)- यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य दिल्ली के कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं को निखारना है।

एक अधिकारी ने बताया कि 5 टीम खेलों में 10 विश्वविद्यालयों के बीच होने वाली यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता परखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और उत्कृष्टता हासिल करने का एक मंच प्रदान करेगी।

संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज डीडीए रोशनआरा क्लब में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और जीएनसीटीडी के मंत्री आशीष सूद के साथ मिलकर 'डीडीए-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026' का उद्घाटन किया। दिल्ली के विश्वविद्यालयों को एक साथ लाने वाला यह कप खेल प्रतिभाओं को निखारेगा, टीम भावना को मजबूत करेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा देगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, खेल हमें विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना और और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ना सिखाते हैं। हमारे युवा खिलाड़ियों से कहना है कि पूरे जोश के साथ प्रतिस्पर्धा करें, ईमानदारी से खेलें और 2047 तक खेल-प्रेमी 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए प्रेरणा बनें।"

उपराज्यपाल ने लिखा, "टीम खेल हमें एक बहुत बड़ी सीख देते हैं। जब हम एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं तो हम कहीं अधिक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उम्मीद है कि हमारे युवा खिलाड़ी खेल के मैदान से एकता, अनुशासन और दृढ़ता की भावना को अपने जीवन में भी अपनाएंगे।"

23 अक्टूबर को संधू ने इस आयोजन का पोस्टर और वीडियो जारी किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, "डीटीयू दिल्ली के कुलपति और डीडीए के उपाध्यक्ष के साथ मिलकर 'डीडीए-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026' का पोस्टर और वीडियो जारी किया।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'युवा शक्ति' के उपयोग की परिकल्पना से प्रेरित होकर, हम खेल प्रतिभाओं को निखारने, खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और एक ऐसी विकसित दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां युवा अपनी क्षमताओं को उपलब्धियों में बदल सकें। दिल्ली के युवा खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। सभी भाग लेने वाली टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

उपराज्यपाल ने लिखा, "टीम खेल हमें एक बहुत बड़ी सीख देते हैं। जब हम एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं तो हम कहीं अधिक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उम्मीद है कि हमारे युवा खिलाड़ी खेल के मैदान से एकता, अनुशासन और दृढ़ता की भावना को अपने जीवन में भी अपनाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार