देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 66वें संस्करण में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस बार कार्यक्रम की खास थीम 'गार्डियंस ऑफ नेचर' (प्रकृति के रक्षक) रही, जिसमें वन रक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। वर्दी पहने वन रक्षक साइकिलों पर सवार होकर इंडिया गेट से गुजरे, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से हुई, जहां सेना के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाईं और शंखनाद के साथ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इसमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय ने मिलकर सहयोग किया।

Advertisement

इस साइकिल रैली में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह-सुबह ही हर उम्र के लोग यहां पहुंच गए थे। साइकिलिंग शुरू होने से पहले प्रतिभागियों ने जुम्बा, योग और रस्सी कूद जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा और उत्साह बना रहा। इस मौके पर 'प्रथम पीएसपीबी फिट इंडिया साइक्लोथॉन’ का भी आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। 5 किलोमीटर की इस दौड़ में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता के परिणामों में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के पुरुषों में एसके प्रजापति ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुशमीत सिंह विजेता रहे। महिलाओं में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रीति माने और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रंजना आनंद ने जीत दर्ज की। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

मुख्य वन संरक्षक डॉ. पी. विश्वकन्नन सहित विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज शिल्पी बिष्ट, बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहित भंडारी, हॉकी खिलाड़ी कुशमीत सिंह, कैरम खिलाड़ी रश्मि कुमारी और साइकिलिस्ट और फिट इंडिया के एंबेसडर राहुल प्रधान शामिल रहे।

इनकी मौजूदगी ने लोगों को प्रेरित किया।साइकिल रेस के बाद आम लोगों के लिए एक बड़ी सामुदायिक साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर योग, संगीत और मनोरंजन से जुड़ी कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया।

Advertisement

मुख्य वन संरक्षक डॉ. पी. विश्वकन्नन सहित विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता निशानेबाज शिल्पी बिष्ट, बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहित भंडारी, हॉकी खिलाड़ी कुशमीत सिंह, कैरम खिलाड़ी रश्मि कुमारी और साइकिलिस्ट और फिट इंडिया के एंबेसडर राहुल प्रधान शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों को यह संदेश भी देता है कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण, दोनों एक बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार